उत्तराखंड देहरादूनस्वास्थ्य, पर्यटन और पेयजल को मिलेगा बूस्ट- सीएम ने दी करोड़ों की सौगात

उत्तराखंड देहरादून
स्वास्थ्य, पर्यटन और पेयजल को मिलेगा बूस्ट- सीएम ने दी करोड़ों की सौगात,
सागर मलिक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में विकास और आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करने के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। स्वीकृत परियोजनाएं पर्यटन, पेयजल, स्वास्थ्य, शहरी विकास और उद्यानिकी जैसे विविध क्षेत्रों को कवर करती हैं।

मुख्यमंत्री ने जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में दो महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए राशि मंजूर की है। जिला मुख्यालय के निकट मुडियानी में उद्यान फार्म की स्थापना हेतु ₹37.51 लाख तथा अमोडी में ‘हाऊस ऑफ हिमालयाज’ विपणन केंद्र के निर्माण हेतु ₹49.82 लाख की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वहीं, जनपद देहरादून के धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 86 सेवला कलां में पुरानी और जर्जर पाइपलाइनों को बदलने के लिए ₹60 लाख की धनराशि स्वीकृत की गई है।

जनपद बागेश्वर के कपकोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत शिखर मूल नारायण परिसर, अलखनाथ मंदिर, नंदा देवी मंदिर, शिव मंदिर सुंदरगुफा, काण्डा सिमकुला सहित कई धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और सौंदर्यीकरण के लिए ₹58.64 लाख की स्वीकृति दी गई है।

इसी तरह, जनपद टिहरी के धनौल्टी विधानसभा क्षेत्र में द्वारिकापुरी में यात्रियों के लिए विश्राम गृह बनाए जाने हेतु ₹60 लाख की राशि स्वीकृत की गई है।

इसके अतिरिक्त, मुख्यमंत्री ने 15वें वित्त आयोग की संस्तुतियों के क्रम में विभिन्न वित्तीय स्वीकृतियां भी प्रदान की हैं:

ग्रामीण पीएचसी और उपकेंद्रों को स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों में परिवर्तित करने हेतु वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए ₹35.50 करोड़ की स्वीकृति।

शहरी स्थानीय निकायों को अनाबद्ध/अनिर्दिष्ट अनुदान के रूप में वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त ₹39.41 करोड़।

शहरी स्थानीय निकायों को आबद्ध/निर्दिष्ट अनुदान के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-25 की प्रथम किस्त ₹59.11 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की गई है।

मुख्यमंत्री धामी द्वारा स्वीकृत ये सभी योजनाएं प्रदेश के समग्र विकास को गति देने तथा नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने की दिशा में एक ठोस कदम मानी जा रही हैं।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड देहरादून भाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी

Mon Sep 15 , 2025
उत्तराखंड देहरादूनभाजपा ने घोषित की प्रदेश कार्यकारिणी,सागर मलिक *दीप्ति रावत, कुंदन परिहार, और तरुण बंसल बने महामंत्री, देहरादून न्यूज- भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड की नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। संगठन की ओर से जारी सूची में कई नए चेहरों को भी जगह दी गई है। पार्टी […]

You May Like

advertisement