कांवड़ यात्रा 2025: रिस्पना से लेकर ISBT तक के कांवड़ रूट का एसएसपी ने किया निरीक्षण

कांवड़ यात्रा 2025: रिस्पना से लेकर ISBT तक के कांवड़ रूट का एसएसपी ने किया निरीक्षण,
सागर मलिक

डीजे को ध्वनि को मानक अनुरूप रखने के दिये निर्देश: कप्तान

देहरादून। भगवान भोलेनाथ के भक्त निरंतर अपनी डाक कांवड़ लेकर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे है, जिस क्रम में राजधानी देहरादून पुलिस कप्तान अजय सिंह अजय सिंह भी अपनी टीम संग कांवड़ियों के स्वागत व सहायता, सुरक्षा के लिए तैयार है।पुलिस द्वारा बनाई गई व्यवस्थाओ को सकुशल व सुचारू बनाये रखने व मॉनिटर करने को कप्तान अजय सिंह शहरभर में हर दिन ग्राउंड ज़ीरो पर उतर व्यवस्थाओ का जायज़ा ले रहे है। जिस क्रम में आज शनिवार को कप्तान अजय सिंह शहरभर में हर दिन ग्राउंड ज़ीरो पर उतर व्यवस्थाओ का जायज़ा ले रहे है। जिस क्रम में आज शनिवार को कप्तान अजय सिंह द्वारा रिस्पना पुल से लेकर आईएसबीटी तक के क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों हेतु निर्धारित किये गए मार्ग का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कप्तान द्वारा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को स्पष्ट शब्दों में कांवड़ियों के वाहनो को निर्धारित रुट से इतर किसी अन्य मार्ग व शहर के यातायात में प्रवेश न देने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि वह सभी कड़ाई से सभी कांवड़ वाहनो को निर्धारित रूट पर भेजने को कटिबद्ध रहे।

इस दौरान कप्तान अजय सिंह द्वारा रूट पर आने वाले कांवड़ गाड़ियों को मॉनिटर किया व तेज आवाज में डीजे लगाकर यात्रा कर रहे कांवड़ियों व वाहन चालकों को निर्धारित ध्वनि मानकों के अनुरूप ही डीजे बजाने को निर्देशित किया। साथ सभी वाहनो में लगे डीजे को चेक करते हुए निर्धारित ऊंचाई से ऊपर लगे डीजे को सुरक्षा दृष्टि से अपनी टीम को हटवाने को आदेशित किया। इस दौरान अजय सिंह द्वारा कांवड़ियों की सुरक्षा व सहायता को निरन्तर तैनात पुलिस बल का उत्साह बढ़ाते हुए प्रतिबद्धता से ड्यूटी करने को प्रोत्सहित किया व ड्यूटी के दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ख्याल रखने को कहा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

उत्तराखंड: ईडी की कार्रवाई के बाद हरक सिंह रावत का सरकार पर हमला, बोले साजिश और दवाब से नहीं डरूंगा

Sat Jul 19 , 2025
उत्तराखंड: ईडी की कार्रवाई के बाद हरक सिंह रावत का सरकार पर हमला, बोले साजिश और दवाब से नहीं डरूंगा,सागर मलिक *दोषी साबित हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा, निर्दोष निकला तो करूंगा मुकदमा भाजपा छोड़ने का मलाल नहीं-हरक ईडी की कार्रवाई को बताया बदले की साजिश, भाजपा पर बोला हमला* […]

You May Like

Breaking News

advertisement