भीषण गर्मी में प्यासों के लिए सेवा का संकल्प, आईआईएचएस परिवार ने लगाई ठंडे मीठे पानी की छबील

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 25 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आईआईएचएस संस्थान द्वारा गुरुवार को निर्जला एकादशी के अवसर पर ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. वीरेन्द्र पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जल सेवा सबसे बड़ा पुण्य कार्य है, जो मानवता और सामाजिक सरोकारों की भावना को मजबूत करता है।
प्रो. वीरेन्द्र पाल ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शीतल जल उपलब्ध कराना भारतीय संस्कृति की श्रेष्ठ परंपराओं में से एक है। उन्होंने आईआईएचएस परिवार द्वारा किए जा रहे इस जनसेवा कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी नागरिकों से ऐसे सामाजिक अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का आयोजन आईआईएचएस की प्राचार्या प्रो. रीटा के नेतृत्व में सचिव मंगेश शर्मा की देखरेख में किया गया। इस अवसर पर विशेष सहयोगी राजकुमार, सहित संस्थान के पदाधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। छबील में बड़ी संख्या में राहगीरों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने ठंडे मीठे पानी का प्रसाद ग्रहण किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विनोद राय के क्षेत्रीय अध्यक्ष बनने पर आजमगढ़ के भाजपाइयों में हर्ष, आवास पर पहुंचकर किया भव्य स्वागत

Thu Jun 25 , 2026
​आजमगढ़। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश नेतृत्व द्वारा पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विनोद राय को नया क्षेत्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर आजमगढ़ के पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी उत्साह है। इस घोषणा के बाद कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के आवास पर पहुंचकर उनका भव्य स्वागत व […]

You May Like

advertisement