आजमगढ़:धूम धाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की 2329वीं जयंती समारोह

आजमगढ़:धूम धाम से मनाई गई सम्राट अशोक महान की 2329वीं जयंती समारोह

जय शर्मा संवाददाता

आज़मगढ़ में मौर्य ,
कुशवाहा शाक्य, सैनी, मैत्रेय प्रगति मंच के सौजन्य से राष्ट्रनायक, अखंड भारत के निर्माता, मानवता के शौर्यवीर चक्रवर्ती सम्राट प्रियदर्शी अशोक महान की 2329वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।इस कार्यक्रम में के रूप में हवलदार यादव, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टीअतिविशिष्ट अतिथि विजय यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष
विशिष्ट अतिथि बालचंद कुशवाहा जिलाध्यक्ष!
कार्यक्रम की अध्यक्षता और मुख्य वक्ता रहे आदरणीय करुणाकांत मौर्य, प्रदेश सचिव, समाजवादी पार्टी एवं संयोजक मैत्रेय प्रगति मंच। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट अशोक ने गौतम बुद्ध के करुणा, दया और मैत्री के संदेश को शिलालेखों के माध्यम से सम्पूर्ण विश्व में फैलाया। उन्होंने अपने पुत्र-पुत्रियों को शांति दूत बनाकर विदेशों में भेजा और विश्व को अहिंसा और मानवता का मार्ग दिखाया।उन्होंने बताया कि भारत के संविधान, राष्ट्रीय प्रतीकों और प्रशासनिक व्यवस्थाओं में आज भी मौर्य काल के दर्शन होते हैं जैसे अशोक चक्र, अशोक स्तंभ, राष्ट्रीय पक्षी मोर, राष्ट्रीय पुष्प कमल आदि। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भी सम्राट अशोक को अपना प्रेरणास्त्रोत माना।विजय यादव ने सम्राट अशोक को करुणा, शांति और अखंड भारत का प्रतीक बताया।
समाज में व्याप्त जातिवाद, मृत्यु भोज और अंधविश्वास जैसी कुरीतियों को समाप्त करने का संकल्प लिया गया।हजारों युवाओं ने सम्राट अशोक के झंडे लेकर जुलूस निकाला और पल्हना स्थित अशोक स्तंभ पर दीपदान कर श्रद्धा अर्पित की।कार्यक्रम को वीरेन्द्र मौर्य, कैलाश मौर्य, मनकू कुशवाहा, त्रिभुवन मौर्य, संजय मौर्य, कल्पनाथ यादव, रामविलास मौर्य, सल्टन बौद्ध, इन्द्रदेव मौर्य और अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं

Sun Apr 6 , 2025
आजमगढ़:संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं जय शर्मा संवाददाता आजमगढ़ 05 अप्रैल: जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल एवं पुलिस अधीक्ष् ाक हेमराज मीना की अध्यक्षता में आज तहसील सगड़ी के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को जन […]

You May Like

advertisement