गैस सिलेंडर की महंगाई पर व्यापार मंडल अध्यक्ष अकरम खान ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : गैस सिलेंडर की महंगाई पर फूटा व्यापारियों का गुस्सा, बरेली जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष अकरम खान ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापार मंडल अध्यक्ष अकरम खान ने कहा की गैस के दाम वापस नहीं हुए तो सड़कों पर उतरेगा व्यापारी वर्ग। जानकारी के अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दामों ने अब व्यापारियों का गुस्सा भड़का दिया है। होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट, हलवाई और छोटे कारोबारियों पर बढ़ते आर्थिक बोझ को लेकर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) ने मोर्चा खोलते हुए महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष अकरम खान और जिला महामंत्री कमल गुप्ता के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में सरकार पर अचानक गैस कीमतों में भारी बढ़ोतरी कर छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ने का आरोप लगाया। व्यापारियों ने कहा कि पहले ही महंगाई की मार झेल रहे कारोबारी अब गैस के बढ़े दामों से बर्बादी के कगार पर पहुंच गए हैं। ज्ञापन में कहा गया कि 1 मई 2026 से कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई भारी बढ़ोतरी ने होटल-ढाबा कारोबारियों, बेकरी संचालकों, डेयरी व्यापारियों और फेरी लगाकर खाने-पीने का सामान बेचने वालों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा कर दिया है। व्यापारियों ने मांग की कि कमर्शियल गैस सिलेंडरों के बढ़े दाम तुरंत वापस लिए जाएं, पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा काला बाजारी पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही कमर्शियल गैस पर लगने वाला 18 प्रतिशत जीएसटी घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने की भी मांग उठाई गई। व्यापार मंडल ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि सरकार ने जल्द राहत नहीं दी तो व्यापारी वर्ग प्रदेशभर में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगा। ज्ञापन पर कई व्यापारियों और पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर समर्थन जताया। महंगाई और गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर अब व्यापारियों का यह आक्रोश राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी चर्चा का विषय बन गया है। ज्ञापन देने वालों में जिला अध्यक्ष अकरम खान, जिला मंत्री कमल गुप्ता, शशांक गुप्ता, प्रदीप गर्ग, एडवोकेट राकेश गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी डॉक्टर मुदित प्रताप सिंह, राजेश कुमार दिवाकर मोहम्मद इरशाद, परवेज आलम, गौरव गर्ग आदि लोग शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आइडियल पत्रकार संगठन प्रदेश इकाई बिहार की पटना में बैठक संपन्न

Fri May 8 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी। पटना,7 मई : आइडियल पत्रकार संगठन बिहार प्रदेश इकाई के वरिष्ठ पदाधिकारीयों की एक बैठक प्रदेश महासचिव बिहार प्रीति तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता आइडियल पत्रकार संगठन बिहार की प्रदेश अध्यक्ष सीमा तिवारी ने […]

You May Like

advertisement