वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा श्रावंण मास/कावंड यात्रा 2025 के दृष्टिगत रामगंगा तिराहे-बदांयू मार्ग पर रूट भम्रण कर लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : श्रावण मास/कांवड यात्रा 2025 के पावन अवसर पर कांवड़ यात्रा को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के दृष्टिगत गत दिवस रविवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बरेली द्वारा रामगंगा तिराहे-बदायूं मार्ग पर रुट भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन का जायजा लिया गया। इस दौरान महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो। महोदय द्वारा बरेली-बदायूं मार्ग पर कांवड़ियों के लिए बनाए गए विश्राम स्थलों और शिविरों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात महोदय द्वारा चौपला चौराहे पर यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए भीड़ नियंत्रण और सुगम आवागमन, रूट डायवर्जन को प्रभावी ढंग से लागू करने और वैकल्पिक मार्गों पर यातायात को सुचारू रखने के लिए संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक यातायात एंव अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम ने किया कावड़ मार्ग व कछला घाट का निरीक्षण

Mon Jul 28 , 2025
*डीएम ने किया कावड़ मार्ग व कछला घाट का निरीक्षण * बदायूं 27 जुलाई। कृष्ण हरी शर्मा जिला संवाददाता बीबी न्यूज़ बदायूं। जिलाधिकारी अवनीश राय ने रविवार को पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कछला घाट व कावड़ मार्ग के प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी […]

You May Like

Breaking News

advertisement