
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)
बरेली : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक यातायात के निर्देशन में बरेली में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने हेतु विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत ठिरिया खेतल फतेहगंज पश्चिमी टोल प्लाजा, मुड़िया टोल प्लाजा बहेड़ी,दोहना भोजीपुरा टोल प्लाजा एवं फरीदपुर टोल प्लाजा तथा लभेड़ा नबावगंज टोल प्लाजा ,राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान बड़े वाहनों के चालकों की ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में नशे की पुष्टि होने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ चालान करते हुए शमन शुल्क वसूला गया।
इसके साथ ही मॉडिफाइड साइलेंसर लगी मोटरसाइकिलों एवं प्रेशर हॉर्न, हूटर लगे वाहनों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान एवं शमन शुल्क वसूला गया।
यातायात पुलिस निरीक्षक ने बताया कि नशे में वाहन चलाने वाले चालकों, मॉडीफाइड साइलेंसर वाली मोटरसाइकिलों तथा प्रेशर हॉर्न ,हूटर लगे वाहनों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा नशा मुक्त होकर वाहन चलाने की अपील की गई।


