बिलरियागंज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

ग्

बिलरियागंज में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

बिलरियागंज। स्थानीय बाजार के भीमबर रोड स्थित शमा टेंट हाउस के गोदाम में शनिवार रात करीब 8:30 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग लगने से गोदाम के पीछे अहाते में रखा टेंट हाउस का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार भगतपुर निवासी मेराज अहमद पुत्र मुमताज की भीमबर रोड पर अपने मकान में टेंट हाउस की दुकान है। मेराज अहमद ने बताया कि वह शनिवार रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान पड़ोस के लोगों ने लगभग 8:30 बजे दुकान में आग लगने की सूचना दी।

सूचना मिलते ही मेराज अहमद मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया।

आग की चपेट में आने से करीब 150 मैट, पर्दे, सीलिंग तथा प्लाई की शटरिंग जल गई। हालांकि गोदाम के पीछे अहाते की ओर लगा लोहे का दरवाजा आग को अंदर फैलने से रोकने में सहायक साबित हुआ, जिससे गोदाम के भीतर रखा बाकी सामान सुरक्षित बच गया।

घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एम्स रायबरेली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

Tue May 12 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत एम्स रायबरेली में अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, रायबरेली में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के नेतृत्व में दिनांक 04 मई से 10 मई 2026 तक अग्नि सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय […]

You May Like

advertisement