गोली लगने से युवक हुआ घायल

मेहनगर आजमगढ़

स्थानीय थाना क्षेत्र के मनिहां गांव में शुक्रवार की रात आयोजित पूजा कार्यक्रम में गोली चल गई। पैर में गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक घायल हो गया। उसे मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पूर्व एमएलसी कमला यादव के गांव मौली मनिहां निवासी चौकीदार निर्मल चौकीदार के घर शुक्रवार रात पूजा कार्यक्रम का आयोजन था। जिसमें पूर्व एमएलसी कमलाकांत यादव का चालक संजय वर्मा पुत्र लालचंद्र वर्मा भी गया था। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लहुआं कलां गांव निवासी विजय यादव भी वहां गया था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर लिए था। शराब के नशे में धुत था। वह लाइसेंसी रिवाल्वर में कारतूस लोड कर रहा था। इस दौरान अचानक फायर हो गया। गोली लगने से पूर्व एमएलसी का चालक संजय वर्मा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रायबरेली- रमज़ान से पहले एक बार फिर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

Sat Mar 1 , 2025
रिपोर्टर विपिन राजपूत रायबरेली मे रमज़ान से पहले एक बार फिर लाउडस्पीकर को लेकर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया है। पुलिस ने कई मस्जिदों में ध्वनि स्तर का जायज़ा लिया है। हालांकि अभी तक सभी मस्जिदों में एक ही लाऊडस्पीकर मिले हैं जिनका ध्वनि स्तर कम है। इस सम्बन्ध […]

You May Like

Breaking News

advertisement