महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 94161 91877

कुरुक्षेत्र, 6 अगस्त : झांसा रोड़ श्याम कालोनी स्थित महंत प्रभात पुरी कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुरूक्षेत्र मे श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज की अध्यक्षता में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा की महामण्डलेश्वर 1008 स्वामी विद्यागिरि जी महाराज रही। विशिष्ट अतिथि सुभाष गुप्ता मंडी गोबिंदगढ़, उज्जैन से पधारे विश्व प्रसिद्ध कथाकार प्रणव पुरी जी महाराज, एडवोकेट यशपाल गुप्ता, समाज सेवी सतीश शर्मा व महिला मानस प्रचार मंडल की अध्यक्षा शीला गिलहोतरा थी। प्राचार्य भजन राठोर ने बताया कि मुख्यातिथि ने गत् वर्ष दसवीं व बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन अंक प्राप्त करने वाली विद्यालय की 41 छात्राओं को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंनें अपने संबोधन में कहा कि बेटियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने के साथ साथ माता-पिता व बुजुर्गों की सेवा, ईश्वर की उपासना तथा पुरातन सांस्कृतिक मूल्यों की धरोहर को अपनाएं। संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज ने पुरस्कृत बच्चों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज के दौर में बेटियों का शिक्षित होना अति आवश्यक है। उन्होंने राष्ट्रीय व राज्य स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं की विजेता छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों की मौजूदगी में श्रीमहंत बंशी पुरी जी महाराज के कर कमलो द्वारा दो नवनिर्मित कमरों का लोकार्पण भी किया गया। इस अवसर पर श्री स्थानेश्वर महादेव मंदिर के प्रबंधक स्वामी लक्ष्मी नारायण पुरी जी महाराज, श्री स्थाणु सेवा मंडल के प्रधान विनोद अरोड़ा,विद्यालय प्रबंधक सुनील सचदेवा, उप प्रबंधक रमेश सचदेवा, आशुतोष पुरी महाराज, पार्षद गौरव भट्ट, रिपू कालड़ा, धर्म पाल गुप्ता मंडी गोबिंदगढ़, विष्णु दत्त गुप्ता, विरेंद्र मेहंदीरत्ता, नवीन अरोड़ा, चरणजीत सिंह बाजवा, पिंकी गुप्ता, कुमारी अपराजिता गुप्ता,आकांक्षा गुप्ता, भवानी शंकर गुप्ता, सुशीला गुप्ता, राजू गुप्ता, अनिकेत गुप्ता ओम् प्रकाश डाटा, प्रीति गुप्ता, गिरिजा शर्लिन, प्रेम मदान, दिनेश गाबा, सीमा सचदेवा, भावना सचदेवा, सुरेश गोयल व उप प्राचार्य मंजुला शर्मा सहित भारी संख्या में मेहमान,अभिभावक व अध्यापक गण आदि मौजूद रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

समस्त ब्रजवासियों के प्राणाधार हैं गिरिराज गोवर्धन : भागवताचार्य शैलेन्द्र कृष्ण महाराज

Thu Aug 7 , 2025
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन : ग्राम धौरैरा/राधा मोहन नगर स्थित मां धाम आश्रम में श्रावण मास झूलन महोत्सव के उपलक्ष्य में चल रहे सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत प्रख्यात भागवताचार्य धर्म पथिक शैलेन्द्र कृष्ण महाराज ने व्यासपीठ से देश के विभिन्न […]

You May Like

advertisement