प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जनपद स्तर पर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक हुई संपन्न

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : जिलाधिकारी अविनाश सिंह की अध्यक्षता में आज प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जनपद स्तर पर क्रियान्वयन हेतु समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
बैठक में समीक्षा के दौरान पाया गया कि मझगंवा में इसकी स्थिति अच्छी नहीं चल रही है जिस पर खंड विकास अधिकारी मझगंवा को इसमें शीघ्र सुधार करने के निर्देश दिए ।
जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि आप लोग लगातार इस दृष्टि से भ्रमणशील रहे तथा लगातार इसकी समीक्षा भी करते रहें ।
बैठक में उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि इसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया जाए जिससे कि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सके । बैठक में उन्होंने कहा कि ब्लाकों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए जो लोग भी आवेदन लेकर आए उन्हे निराश होकर लौटया ना जाए ।
बैठक में उन्होंने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिन लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिया जाए उनकी फैमिली आईडी भी अवश्य बनाई जाए ।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, जिला विकास अधिकारी दिनेश कुमार यादव, परियोजना निदेशक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा हबीब अंसारी, जिला पंचायती राज अधिकारी कमल किशोर सहित अन्य अधिकारी गण उपस्थित रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

श्रीमती अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली द्वारा किया गया थाना फरीदपुर का आकस्मिक वार्षिक निरीक्षण

Wed May 13 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : श्रीमती अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली द्वारा थाना फरीदपुर का वार्षिक आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया।उन्होंने थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को […]

You May Like

advertisement