श्रीमती अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली द्वारा किया गया थाना फरीदपुर का आकस्मिक वार्षिक निरीक्षण

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : श्रीमती अंशिका वर्मा पुलिस अधीक्षक दक्षिणी बरेली द्वारा थाना फरीदपुर का वार्षिक आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेखों, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क तथा साफ-सफाई व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया गया।
उन्होंने थाना प्रभारी एवं पुलिस कर्मियों को लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, फरियादियों की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने तथा कानून व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके साथ ही रात्रि गश्त बढ़ाने, अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं महिला सुरक्षा संबंधी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव एवं थाना परिसर की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को अनुशासन एवं जनसुनवाई में बेहतर व्यवहार बनाए रखने के निर्देश भी प्रदान किए।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा समीक्षा बैठक

Wed May 13 , 2026
लोकेशनरायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत विधानसभा समीक्षा बैठक में आए हुए मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी मोहम्मद असलम सिद्दीकी माननीय जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल जिला उपाध्यक्ष अभय सोनकर छात्र मंच के युवा जिला यथार्थ उपाध्याय सदर विधानसभा अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी, जिला सचिव इंद्रेश पटेल, किसान मंच के जिला अध्यक्ष अरविंद जायसवाल […]

You May Like

advertisement