मेट्रोविजन अस्पताल की लापरवाही पर शिवसेना के नेतृत्व में जोरदार धरना–प्रदर्शन और सीएमओ कार्यालय का घेरा

मेट्रोविजन अस्पताल की लापरवाही पर शिवसेना के नेतृत्व में जोरदार धरना–प्रदर्शन और सीएमओ कार्यालय का घेराव

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) के जिला प्रमुख दीपक पाठक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने दरी बिछाकर सीएमओ कार्यालय पर जोरदार धरना–प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मेट्रोविजन अस्पताल और संबंधित डॉक्टर एवं कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई और पहले की गई शिकायत पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी की अनदेखी को लेकर रोष व्यक्त किया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “मुर्दाबाद” के नारे लगाए और पूरे कार्यालय क्षेत्र में अपना गुस्सा दिखाया।
जिला प्रमुख दीपक पाठक ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर स्पष्ट किया कि मरीजों की जान से खिलवाड़ और अस्पतालों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मौके पर आश्वासन दिया कि 7 दिन के भीतर संपूर्ण जांच पूरी कर कठोर और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
जिला अध्यक्ष दीपक पाठक ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि यदि निर्धारित 7 दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई, तो शिवसेना आंदोलन को और तेज करेगी, मेट्रोविजन अस्पताल बंद कराया जाएगा, तालेबंदी की जाएगी और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से अपील की कि निजी अस्पतालों पर सख्त निगरानी तंत्र लागू किया जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएँ दोबारा न हो।
मरीज और परिवार की प्रतिक्रिया
परिवार ने प्रशासन से न्याय और उचित मुआवजे की मांग की और आशा जताई कि भविष्य में किसी और परिवार को ऐसे दर्दनाक अनुभव का सामना न करना पड़े। विनोद मिश्रा, अंकुर रस्तोगी, राहुल पाठक, राकेश यादव ,मुनेंद्र यादव ,महेश शर्मा, दिनेश कनोजिया ,विनोद राजपूत, सुधीर शर्मा ,आयुष वर्मा, अवनीश बाजपाई ,प्रभु जोत कौर, गीता मिश्रा ,विजय गुप्ता ,अमर सक्सेना आदि रहे ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

23 माह बाद जेल से बाहर आए आज़म खां के स्वागत को झुमका तिराहे पर उमड़ा हुजूम

Wed Sep 24 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म खां मंगलवार को आखिरकार 23 महीने बाद जेल से आज़ाद हो गए। सीतापुर जेल से रिहा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रामपुर लौटते वक्त बरेली की सीमा पर जगह-जगह उनका […]

You May Like

advertisement