रोहित सरदाना की याद में केयू ने किया रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड स्थापित

पत्रकारिता के क्षेत्र में रोहित सरदाना की अमिट छाप : प्रो. सोमनाथ सचदेवा।
हर वर्ष प्रतिष्ठित पत्रकार को मिलेगा रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड, कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने की घोषणा।

थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 30 अप्रैल : जाने-माने टेलीविज़न पत्रकार रोहित सरदाना की याद में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने मीडिया जगत में काम करने वाले प्रतिष्ठित पत्रकारों के लिए रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड स्थापित किया है जिसके अंतर्गत 2026 का अवार्ड न्यूज 18 टीवी चैनल के प्रतिष्ठित पत्रकार अमित पांडे को दिया गया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान, केयू एलुमनी एसोसिएशन, विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद के संयुक्त तत्वावधान में केयू सीनेट हॉल में आयोजित रोहित सरदाना: स्मृति व्याख्यान एवं मेमोरियल अवार्ड – 2026 के उद्घाटन अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में रोहित सरदाना की अमिट छाप रही है। उनकी छवि आज भी पूरे भारत ही नहीं अपितु पूरे विश्व में प्रख्यात है। कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने घोषणा करते हुए कहा कि हर वर्ष देश के मीडिया जगत से प्रतिष्ठित पत्रकार को यह अवार्ड दिया जाएगा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अवनीश भटनागर, जो विद्या भारती के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं, ने सरदाना को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि पत्रकार बनना आसान है, लेकिन रोहित सरदाना जैसा पत्रकार बनना मुश्किल है। विशेष अतिथि डॉ. अमित आर्य, दादा लखमी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफ़ॉर्मिंग एंड विज़ुअल आर्ट्स के कुलपति रोहित सरदाना के साथ अपनी यादों को ताजा करते हुए भावुक हो गए।
इस अवसर पर कार्यक्रम में शिक्षाविद, पत्रकार, समाज सेवी और रोहित सरदाना के परिवार के सदस्य शामिल हुए इनमें उनके पिता रतन चंद्र सरदाना, भाई ललित सरदाना और भाभी वंदना सरदाना प्रमुख थे।
केयू जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान के निदेशक, प्रो. महासिंह पूनिया ने सरदाना की विरासत को सम्मानित करने पर गर्व व्यक्त किया। उन्हें कहा कि कुवि कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार हर वर्ष रोहित सरदाना मेमोरियल अवार्ड देश के प्रतिष्ठित पत्रकार को दिया जाएगा जिसमें 21हजार की राशि के साथ प्रशस्ति पत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में अवार्ड के साथ व्याख्यान कार्यक्रम भी हर वर्ष आयोजित होगा। श्रीलंका की एक हिंदी शिक्षिका, सुभाषिनी जो रोहित सरदाना की प्रशंसक रही हैं और जिन्होंने रोहित का शो देखकर अपनी हिंदी को और समृद्ध बनाने का दावा किया।
इस अवसर पर डॉ. ममता सचदेवा, विजय नड्डा संगठन मंत्री विद्या भारतीय उत्तर क्षेत्र, संगठन मंत्री बालकिशन, पंकज शर्मा विद्या भारती पूर्व छात्र परिषद, चेतराम, अशोक रोशा, सतीश सैनी, ओमप्रकाश अरोड़ा, पूर्व कुलसचिव डॉ. प्रवीण सैनी, जयभगवान सिंगला, प्रो. सी.डी.एस कौशल, प्रो. नीलम ढांडा, प्रो. अनिल मित्तल, प्रो. रमेश ढांडा, प्रो. तेजेन्द्र शर्मा, प्रो. कुसुमलता, प्रो. रीटा, प्रो. विवेक चावला, डॉ. प्रीतम सिंह, राजेश शांडिल्य, सौरभ चौधरी, राजेश वधवा, जितेन्द्र जीत, डॉ. जितेन्द्र जांगड़ा, डॉ. मधुदीप, रोमा, डॉ. अभिनव, डॉ. रोशनलाल, डॉ. तपेश किरण, अमित जांगड़ा, सचिन वर्मा, गौरव कुमार, रितु, सुनिता, मोनिका दुआ, कंचन शर्मा, प्रिति एवं शोद्यार्थी रोहित, रविना, सुनिल कुमार, सचिन कुमार और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका : प्रो. सोमनाथ सचदेवा

Fri May 1 , 2026
शैक्षणिक संस्थान के उत्थान में शिक्षकों एवं कर्मचारियों की अहम भूमिका : प्रो. सोमनाथ सचदेवा कुवि के सेवानिवृत्त शिक्षकों व गैर-शिक्षक कर्मचारियों को प्रशासन की ओर से विदाई पार्टी। थानेसर, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 30 अप्रैल : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में गुरुवार को तीन शिक्षकों एवं छह गैर-शिक्षक कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति अवसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement