अटल भूजल योजना के तहत राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

कुरुक्षेत्र 12 मार्च : अधीक्षण अभियंता सह नोडल अधिकारी अरविंद कौशिक ने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत हरियाणा सिंचाई अनुसंधान एवं प्रबंधन संस्थान (एचआईआरएमआई) में एक राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों में स्थायी भूजल प्रबंधन और जल के कुशल उपयोग की प्रथाओं को बढ़ावा देना है।
अधीक्षण अभियंता सह नोडल अधिकारी अरविंद कौशिक ने कहा कि अटल भूजल योजना के तहत भविष्य में हल किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य समुदाय आधारित स्थायी भूजल प्रबंधन का प्रदर्शन करना है, जिसे पूरे प्रदेश में बढ़ाया जा सकता है। इस योजना का फोकस सात राज्यों में चयनित जल तनाव वाले क्षेत्रों में भूजल प्रबंधन में सुधार करना है, जिनमें हरियाणा भी शामिल है।
उन्होंने कहा कि यह राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण हरियाणा में किसानों के बीच स्थायी भूजल प्रबंधन और जल के कुशल उपयोग की प्रथाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस राज्य स्तरीय कार्यशाला सह प्रशिक्षण अटल भूजल योजना के राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य, हरियाणा से अपेक्षाएं, जलवायु परिवर्तन के प्रति मांग पक्ष के हस्तक्षेप में नवीन तकनीक, स्थायी भूजल प्रबंधन में आधुनिक कृषि तकनीक, और आपूर्ति पक्ष के हस्तक्षेप ओ एंड एम पर विस्तार से चर्चा की।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

थानेसर में अब ट्रिपल इंजन की सरकार करेगी चंहुमुखी विकास : सुभाष सुधा

Thu Mar 13 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। शहर के हर वार्ड में भाजपा प्रत्याशी माफी ढांडा के चेयरमैन बनने व पार्षद बनने पर खुशी का माहौल।पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने नवनियुक्त चेयरपर्सन और पार्षदों के साथ शहर में निकाली विजय यात्रा। कुरुक्षेत्र 12 मार्च : पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि थानेसर […]

You May Like

Breaking News

advertisement