अंतरराष्ट्रीय शिष्टमंडल ने समझी हरियाणा विधानसभा की कार्यप्रणाली

अंतरराष्ट्रीय शिष्टमंडल ने समझी हरियाणा विधानसभा की कार्यप्रणाली।

वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।

चंडीगढ़, 19 अप्रैल :
36वें अंतरराष्ट्रीय विधायी प्रारूपण प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत विदेशी शिष्टमंडल हरियाणा विधानसभा के दौरे पर है। इस शिष्टमंडल में 13 देशों के 27 प्रतिनिधि शामिल हैं, जो विश्व के विभिन्न हिस्सों से भारत की लोकतांत्रिक और विधायी प्रणाली को समझने के उद्देश्य से आए हैं और 16 से 21 अप्रैल के बीच वह हरियाणा विभान सभा की कार्यप्रणाली सीख रहे हैं। शिष्टमंडल हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण व मुख्यमंत्री नायब सिंह से मुलाकात कर चुका है।
प्रतिनिधिमंडल ने हरियाणा विधानसभा की विभिन्न प्रमुख शाखाओं – विधान शाखा, अनुवाद शाखा, प्रश्न शाखा जैसी शाखाओं का दौरा किया और वहां की कार्यप्रणाली की विस्तार से अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने जाना कि किस प्रकार विधेयकों का प्रारूप तैयार किया जाता है, किस प्रकार विधान सभा में उनकी पड़ताल की जाती है, प्रश्न व प्रश्नोत्तर सत्रों का संचालन कैसे होता है तथा आवश्यकता के अनुरूप दस्तावेजों का अनुवाद किस तरह किया जाता है। शाखाओं में जानकारी लेते समय विशेष आकर्षक रहे युवा सांसद के विद्यालयों- विश्वविद्यालयों छात्र, जिन्होंने अंग्रेजी में अनुवादक का काम भी किया।
इस अवसर पर प्राइड लोकसभा की टीम और हरियाणा विधानसभा की टीम ने शिष्टमंडल का गर्मजोशी से शाखाओं में स्वागत किया और उन्हें विधान प्रक्रिया से संबंधित अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। शिष्टमंडल के सदस्यों की दिलचस्पी स्वयं झलकती थी।
विधानसभा भ्रमण के बाद आज शिष्टमंडल हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्वतीय स्थल कसौली गया, जहाँ उन्होंने भारत की सांस्कृतिक विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया। कसौली से वापसी में शिष्टमंडल हरियाणा के यादवेंद्र गार्डन में रुका और वहां का भ्रमण किया। ग्रुप लीडर अलेक्जेन्डर निकोलस ने इस यात्रा को अत्यंत ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि इस दौरे से उन्हें भारत की लोकतांत्रिक कार्यशैली और विधायी प्रक्रिया को नजदीक से देखने और समझने का अवसर प्राप्त हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

योग भारत की प्राचीनतम संपदा है : देसराज

Sun Apr 20 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक। भारतीय योग संस्थान के दो दिवसीय प्रांतीय योग प्रशिक्षण शिविर का प्रथम दिवस संपन्न। कुरुक्षेत्र 19 अप्रैल : भारतीय योग संस्थान, मुख्यालय रोहिणी, दिल्ली के तत्वावधान में संस्थान के योगाश्रम, मिर्जापुर में हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के योग साधना केंद्रों के प्रमुखों के लिए आयोजित दो […]

You May Like

advertisement