थाना फरीदपुर पुलिस ने नवादा विलसण्डी में हुई बब्लू उर्फ मलहारे की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त किया गिरफ्तार

बरेली : थाना फरीदपुर पुलिस नवादा विलसण्डी में हुई बब्लू उर्फ मलहारे की हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया । तथा अभियुक्त की निशादेही पर आला कत्ल हत्या में प्रयुक्त डण्डा बरामद हुआ।वादी मुकदमा रिषिपाल पुत्र कल्लू निवासी नवादा विलसण्डी थाना फरीदपुर जिला बरेली की लिखित तहरीर प्राप्त हुई कि वादी के चचेरे भाई बब्लू उर्फ मल्हारे पुत्र दीप सिंह नि0ग्राम नवादा विलसण्डी थाना फरीदपुर जिला बरेली की गांव के ओमेन्द्र पुत्र राम सिंह ,अनेक पाल पुत्र रामसिंह , ओमवीर पुत्र राम सिंह, हरी सिंह पुत्र राम सिंह व गजेन्द्र पुत्र अंगद नि0 ग्राम अहीर गौटिया थाना फरीदपुर जिला बरेली ने गाड़ी चढ़ाकर व डण्डे से पीटकर हत्या कर दी है। तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 851/24 धारा 191(2)/103(1) बीएनएस बनाम ओमेन्द्र आदि 05 नफर के विरूद्ध पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना वर्तमान में प्रभारी निरीक्षक फरीदपुर द्वारा सम्पादित की जा रही थी।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक थाना फरीदपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त अनेक पाल उर्फ पप्पू पुत्र रामसिंह उम्र करीब 42 वर्ष नि0ग्राम नवादा विलसण्डी थाना फरीदपुर बरेली को पिताम्बरपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। अभि0 ने पूछताछ में अपने तीनों सगे भाईयो ओमेन्द्र, ओमवीर व गजेन्द्र पुत्र अंगद नि0ग्राम अहीर गौटिया थाना फरीदपुर जिला बरेली के साथ मिलकर पूर्व मे मृतक बब्लू उर्फ मल्हारे द्वारा अभि0गण को बेची गयी जमीन 4 बीघा 07 विसे के दोबारा पैसे माँगने को लेकर बोलेरो गाड़ी को बार-बार मृतक के ऊपर चढ़ाकर व डण्डे से पीटकर बब्लू उर्फ मल्हारे की हत्या कर देना बताया है, तथा हत्या को सड़क दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया और मौके से फरार हो गये थे। अभि0 अनेकपाल उर्फ पप्पू की निशादेही पर आला कत्ल हत्या में प्रयुक्त डण्डा घटनास्थल से कुछ दुरी पर बन्द पड़ी नहर की पुलिया के नीचे से बरामद किया गया है। विवेचना से धारा 3(5) बीएनएस की वृद्धि करते हुए अभियुक्त को अग्रिम कार्यवाही हेतु मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।वहीं गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र सिंह, उ0नि0 जितेन्द्र सिंह, हे0का0 गोलई यादव , कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज कुमार , का0 मेघश्याम थाना फरीदपुर, बरेली।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

Mon Feb 3 , 2025
दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन।उत्कृष्ट खिलाड़ियों को दिया जाएगा आजमगढ़ वॉलीबॉल रत्न।संवाद सहयोगी, जागरण, सगड़ी (आजमगढ़): सगड़ी तहसील के बैरीडाड ग्राम सभा में दो दिवसीय राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।जिसमें जनपद के उत्कृष्ट वॉलीबॉल खिलाड़ियों को आजमगढ़ रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।स्टेट […]

You May Like

advertisement