हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को मिला सृजन श्री सम्मान

सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी की उपस्थिति में कुरुक्षेत्र की संगीत में अग्रणी संस्था सृजन ने किया महेश जोशी को सम्मानित।
कला और संस्कृति के संवर्धन और संरक्षण के लिए महेश जोशी को मिला सृजनश्री सम्मान।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 जुलाई : धर्मनगरी की संगीत और कला क्षेत्र में अग्रणी संस्था सृजन द्वारा एक भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी ने शिरकत की। समारोह के दौरान कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महान विभूतियों को सम्मानित किया गया। इसी कड़ी में, हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रतिष्ठित सृजन श्री सम्मान से नवाजा गया। मुख्य अतिथि सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी की उपस्थिति में संस्था के पदाधिकारी डा. योगेश्वर जोशी ने उन्हें यह सम्मान भेंट किया।
कलाकारों का संरक्षण और कला का संवर्धन हमारा मुख्य ध्येय- महेश जोशी।
सम्मान ग्रहण करने के बाद दर्शकों और कला प्रेमियों को संबोधित करते हुए हरियाणा कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी ने संस्था सृजन का आभार व्यक्त किया। कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर कला और संगीत की त्रिवेणी बहाने में सृजन संस्था का योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा, यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि हरियाणा की उस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और उन सभी जमीनी कलाकारों का सम्मान है जो दिन-रात कला को जीवित रखने में जुटे हैं। हरियाणा कला परिषद प्रदेश के हर कोने में कला और संस्कृति के संवर्धन तथा कलाकारों के कल्याण व संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है और आगे भी यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा। इस अवसर पर कुरुक्षेत्र और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुपूर्णिमा सनातन परंपरा, श्रद्धा और संस्कृति के संगम का पर्व है : परमहंस ज्ञानेश्वर

Thu Jul 30 , 2026
गुरु पूर्णिमा के पावन उपलक्ष्य में श्री अवधूत आश्रम में हवन यज्ञ के साथ श्रद्धालुओं द्वारा गुरु पूजन विशाल भंडारे के साथ संपन्न।गुरु पूर्णिमा समाज में ज्ञान के प्रसार, नैतिक मूल्यों और गुरु शिष्य परंपरा का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण पर्व है। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 29 जुलाई : गुरु […]

You May Like

advertisement