सीडीओ की अध्यक्षता में सेफर इंटरनेट डे का आयोजन सम्पन्न

रायबरेली
रिपोर्टर विपिन राजपूत

सीडीओ की अध्यक्षता में सेफर इंटरनेट डे का आयोजन सम्पन्न*_

रायबरेली: 10 फरवरी 2026,
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग और साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता के लिए ‘‘सेफर इंटरनेट डे’’ के अवसर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी बृजेश तिवारी ने उपस्थित समस्त अधिकारियों/कर्मचारियों को ऑनलाइन सुरक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (।प्), साइबर अपराध से बचाव, मजबूत पासवर्ड के उपयोग, सोशल मीडिया के सुरक्षित प्रयोग तथा डिजिटल शिष्टाचार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि इंटरनेट का सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग न केवल आम नागरिकों बल्कि प्रशासनिक अधिकारियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य विकास अधिकारी अंजू लता एवं अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ ने सुरक्षित इंटरनेट उपयोग से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने हेतु उपयोगी सुझाव दिए।
इस मौके पर जिला विकास अधिकारी अरूण कुमार, उपायुक्त उद्योग परमहंस मौर्या, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सुधीर गिरि, जिला समाज कल्याण अधिकारी सृष्टि अवस्थी व एन0आई0सी0 के इंजीनियर जीशान, संतोष सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहें।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधानसभा मासिक बैठक सदर विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में हुई दिन में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा

Wed Feb 11 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत विधानसभा मासिक बैठक सदर विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय में हुई दिन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई आने वाले जिला पंचायत नगर पंचायत चुनाव को लेकर उद्देश्य दिए गए जिसमें पार्टी के सारे विधानसभा प्रभारी मोहम्मद असलम सिद्दीकी जिला अध्यक्ष कुंवर सतेंद्र पटेल जिला महासचिव इंद्रेश […]

You May Like

advertisement