गुरु पूर्णिमा पर विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने ठाकुर द्वारा मंदिर के पुजारी को किया सम्मानित

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, बुधवार को गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष सत्येंद्र यादव ने कस्बा फतेहगंज पश्चिमी में स्थित ठाकुरद्वारा मंदिर में पहुंचकर मंदिर के पुजारी पंडित सूर्य प्रकाश पाठक जी को अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक सम्मानित किया, और इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा, मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा, जिला मंत्री संजय चौहान, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा एवं अन्य पदाधिकारीयों ने मंदिर में दीप प्रज्वलित कर आरती कर सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर
मीरगंज विधायक डॉक्टर डीसी वर्मा एवं भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु ज्ञान, संस्कार और जीवन के मार्गदर्शक होते हैं और उनके आशीर्वाद से ही व्यक्ति को जीवन प्रकाशमान एवं सफल बनता है। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष राहुल साहू, मंडल अध्यक्ष कैलाश शर्मा, विधायक प्रतिनिधि संजय चौहान, पूर्व चेयरमैन विजय कुमार गुप्ता, डॉक्टर हरदेव गंगवार, भाजपा नेता व्यापारी सचिन चौहान, अमित सिंह, दीपक तोमर, ठेकेदार गौरव मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह उर्फ मोनू, प्रेम कोरी, मेला अध्यक्ष ओमेंद्र सिंह चौहान, कन्हैयालाल सक्सेना, ठाकुर धीरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। और इस मौके पर सभी लोगों ने दीप प्रज्वलित कर गुरु शिष्य की परंपरा को नमन किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉ संदीप सचेत के बाल कविता संग्रह "चूहों को धमकाती बिल्ली" का हुआ भव्य लोकार्पण

Thu Jul 30 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : बहजोई स्थित बाबू मुकुट बिहारी लाल जैन कॉलेज में आर.डी. काव्यकुल, दिव्य गंगा सेवा मिशन एवं सृजन साहित्यिक अभिरुचि मंच के तत्वावधान में आयोजित विराट कवि सम्मेलन के बीच डॉ० संदीप कुमार सचेत की पांँचवी कृति तथा प्रथम बाल कविता संग्रह “चूहों को […]

You May Like

advertisement