
वरिष्ठ पत्रकार अजित कुमार सिंह आइडियल पत्रकार संगठन छत्तरपुर के अनुमंडल अध्यक्ष होंगे।
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877
छतरपुर 12 मई : आइडियल पत्रकार संगठन पलामू झारखंड का मजबूती के साथ विस्तार करते हुए उत्कल मेल के वरिष्ठ पत्रकार श्री अजित कुमार सिंह निवासी छत्तरपुर पलामू को आइडियल पत्रकार संगठन का अनुमंडल अध्यक्ष छत्तरपुर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति आइडियल पत्रकार संगठन की प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार संजय कुमार पांडेय की संस्तुति पर तथा झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष ई श्री विनय मेहता, पलामू जिला अध्यक्ष श्री अजीत कुमार पाठक, प्रदेश संयुक्त सचिव श्री रविशंकर दुबे से विचार विमर्श करने के उपरांत की गई है। यह नियुक्ति अवैतनिक है और तत्काल प्रभाव से लागू होगी। आइडियल पत्रकार संगठन संपूर्ण परिवार की तरफ से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
अजय कुमार मिश्रा राष्ट्रीय अध्यक्ष आइडियल पत्रकार संगठन कार्यक्षेत्र संपूर्ण भारत।


