नर्स सिर्फ सेवा नहीं, ममता और सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक : ब्रह्माकुमारीज ने नर्स दिवस पर किया सम्मान समारोह

थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 12 मई : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय, सेक्टर-8 कुरुक्षेत्र द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर सेक्टर-4 स्थित श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी एवं पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल में नर्सों के सम्मान में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नर्सिंग स्टाफ को ईश्वरीय सौगात एवं प्रसाद भेंट कर उनके सेवा भाव, समर्पण और मानवता के प्रति योगदान को सम्मानित किया गया।
श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी में आयोजित कार्यक्रम में सरोज बहन ने कहा कि परमात्मा, जो हम सभी के पिता एवं सुप्रीम सर्जन हैं, यदि कार्य के दौरान भी हमारा मन उनसे जुड़ा रहे तो हमें सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। यही शक्ति मरीजों की बेहतर सेवा और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में सहायक बनती है।
वहीं पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल में कार्यक्रम की शुरुआत फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्मृति दिवस के रूप में की गई। डॉक्टरों एवं ब्रह्माकुमारी बहनों ने मोमबत्ती प्रज्ज्वलित कर फ्लोरेंस नाइटिंगेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सीनियर डॉक्टर अनुपमा, डॉ. माधविका एवं डॉ. अल्का ने केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में नर्स बहनों रजनी, रितु, सीमा सहित अन्य नर्सिंग स्टाफ ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। ब्रह्माकुमारी मधु बहन एवं पूनम बहन ने सभी नर्सों को ईश्वरीय सौगात भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया।
ब्रह्माकुमारी मधु बहन ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि नर्स और मरीज का रिश्ता मां और बच्चे जैसा होता है। चाहे आईसीयू हो या कोई भी कठिन परिस्थिति, मरीज को मानसिक और भावनात्मक सुरक्षा प्रदान करने में नर्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने कहा कि इसके लिए नर्स का स्वयं तनाव, क्रोध और मानसिक दबाव से मुक्त होना आवश्यक है, जिसमें राजयोग मेडिटेशन अत्यंत प्रभावी माध्यम है। दवाई के साथ सकारात्मक ऊर्जा और मेडिटेशन मरीज के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इस अवसर पर डॉ. अनुपमा ने ब्रह्माकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया, जबकि डॉ. माधविका ने नर्सों के सम्मान में सुंदर गीत प्रस्तुत कर वातावरण को भावुक बना दिया। नर्स रजनी ने सभी की ओर से मरीजों की बेहतर सेवा का संकल्प लिया।
कुरुक्षेत्र के सेक्टर-4 स्थित श्री कृष्ण आयुष यूनिवर्सिटी एवं पॉलीक्लिनिक हॉस्पिटल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में नर्सों का सम्मान करते हुए ब्रह्माकुमारीज एवं चिकित्सक।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आयुर्वेद के प्रति बढ़ते विश्वास के साथ हमारी जिम्मेदारियां भी बढ़ी : कुलपति प्रो. धीमान

Wed May 13 , 2026
अच्छे आयुर्वेदाचार्य बनने के लिए सबसे पहले स्वयं को स्वस्थ रखना जरूरी : डॉ. अशोक।श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में आरोग्य भारती के संयुक्त तत्वावधान में “आयुष के नवीन आयाम” विषय पर सेमिनार आयोजित। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि आज […]

You May Like

advertisement