योगासनों में दिखा शानदार शारीरिक नैपुण्य

एसवीएसयू में आयोजित हुई योग स्पर्धाएं, विद्यार्थियों और स्टाफ ने दिखाए हैरतअंगेज योगासन।

पलवल,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 13 मई : गज़ब की लचक और कमाल की स्फूर्ति… पलक झपकते ही शरीर को दोहरा कर देने का हुनर और शारीरिक नैपुण्य का शानदार प्रदर्शन। मौका था श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में आयोजित योग प्रतिस्पर्धाओं का! विद्यार्थियों ही नहीं बल्कि शिक्षकों और कर्मियों ने भी योग आसनों का बेजोड़ नमूना पेश किया। प्रतिस्पर्धा में चक्रासन, गरुड़ासन, वृक्षासन, मरीच्यासन, पश्चिमोत्तानासन, भुजंगासन, ताड़ासन सहित अन्य संतुलनात्मक एवं लचीलेपन से संबंधित योगासन शामिल रहे। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों से 45 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा ने इस मौके पर कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति एवं ज्ञान परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव,असंतुलित दिनचर्या एवं मानसिक दबाव के बीच योग व्यक्ति को आत्मविश्वास, सकारात्मक ऊर्जा एवं मानसिक शांति प्रदान करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित योगाभ्यास करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता करते हुए डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं स्वास्थ्य जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्टाफ महिला वर्ग में कौशल अनुप्रयुक्त विज्ञान एवं मानविकी संकाय की डीन प्रोफेसर सुचित्रा वशिष्ठ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि प्रियम श्योराण द्वितीय और डॉ. हिमानी वार्ष्णेय तीसरे स्थान पर रही। स्टाफ पुरुष वर्ग में जगबीर प्रथम, दुर्गेश गुप्ता द्वितीय और डॉ. सोहन लाल तीसरे स्थान पर रहे। 15 से 21 वर्ष आयु वर्ग में बीटेक के जयेंद्र प्रथम, बीएससी योग एवं आध्यात्मिक विज्ञान के सौरभ दूसरे स्थान पर रहे, जबकि बीवॉक के जय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 15–21 वर्ष महिला वर्ग में बीएससी योग एवं आध्यात्मिक विज्ञान की छात्रा सीमा प्रथम, प्राची द्वितीय एवं जिया तीसरे स्थान पर रही। 21 से 35 वर्ष पुरुष वर्ग में बीएससी योग एवं आध्यात्मिक विज्ञान के संजय प्रथम, लक्ष्मण द्वितीय और बादल धारीवाल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी आयु महिला वर्ग में कुमकुम प्रथम, तनु द्वितीय एवं खुशी तृतीय स्थान पर रही। कार्यक्रम का समन्वयन योग विभाग के कोऑर्डिनेटर डॉ. अजय कुमार द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कृषि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर डीवी पाठक, प्रोफेसर सुरेश कुमार और प्राचार्य सतेंद्र सौरोत भी उपस्थित रहे। निर्णायक मंडल में संशवीर डागर, दीपक शर्मा, डॉ. मनीषा वैद एवं डॉ. सोहन लाल शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आर्य नगर हिसार की छात्राओं ने लहराया परचम

Fri May 15 , 2026
विद्यालय परिवार में खुशी की लहर। हिसार,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 13 मई : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, आर्य नगर, हिसार की छात्राओं ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। छात्राओं की इस उत्कृष्ट उपलब्धि से विद्यालय […]

You May Like

advertisement