आदर्श परिवार से मजबूत समाज और राष्ट्र का निर्माण संभव : डा.अरुण कुमार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )

बरेली : मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में विश्व परिवार दिवस के अवसर पर परिवार मिलन समारोह का आयोजन रविवार को रोटरी भवन में हुआ।जिसमें 50 से भी ज्यादा परिवारों का मिलन हुआ। सभी अपने अनुभव शेयर किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री डा.अरुण कुमार ने कहा कि एक आदर्श परिवार एक मजबूत समाज और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करने में सहायक हो सकता है। सभी परिवार को मुख्य अतिथि अरुण कुमार और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने पटका और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष सुरेश बाबू मिश्रा और इन्द्र देव त्रिवेदी ने भी विचार रखे। संचालन और आभार सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में सुनील कुमार शर्मा,दीप्ति शर्मा,सत्येंद्र सक्सेना, जितेंद्र सक्सेना, कार्यवाहक महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, , प्रकाश चन्द्र सक्सेना,अरुणा सिन्हा,बेबी शर्मा,विजय शर्मा,असित रंजन,अनिला, अनूप,अल्पना,विजय कपूर,महेश शर्मा, प्रीति,मंजू,मीरा मोहन,निर्भय सक्सेना,शकुन सक्सेना सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रॉयल फौजी गार्डन में महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष की अध्यक्षता में संविधान बचाओ संवाद सम्मेलन का किया गया आयोजन

Mon May 18 , 2026
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता ) बरेली : पीलीभीत बड़ा बायपास स्थित रॉयल फौजी गार्डन में महानगर कांग्रेस कमेटी के महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा एड. की अध्यक्षता में “संविधान बचाओ संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीतापुर से कांग्रेस के सांसद माननीय राकेश राठौर रहे। कार्यक्रम के […]

You May Like

advertisement