कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में शिक्षकों को ब्यूटी एंड वेलनेस का आधुनिक प्रशिक्षण दिया गया

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक संजीव कुमारी 18 मई : सांसद नवीन जिन्दल की प्रेरणा और नवीन जिन्दल फाउंडेशन के प्रयासों से कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर, युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगारपरक शिक्षा का प्रमुख केंद्र बनकर उभर रहा है। इसी क्रम में समग्र शिक्षा, कुरुक्षेत्र द्वारा शिक्षकों के लिए ब्यूटी एंड वेलनेस विषय पर संस्थान परिसर में एक विशेष कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में जिले के थानेसर, लाडवा, शाहाबाद, पिहोवा, मथाना और धुराला के विभिन्न सरकारी एवं पीएम श्री स्कूलों के शिक्षकों ने संस्थान परिसर में उपलब्ध आधुनिक प्रशिक्षण सुविधाओं, इंडस्ट्री आधारित लैब्स और रोजगारोन्मुखी शिक्षा मॉडल का अवलोकन किया।
कार्यशाला के दौरान शिक्षकों को ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर में आधुनिक तकनीकों, इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स, ग्रूमिंग, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रोजगार के अवसरों से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। सभी प्रतिभागियों ने संस्थान की अत्याधुनिक सुविधाओं और इंडस्ट्री-इंटीग्रेटेड ट्रेनिंग मॉडल की सराहना की।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नवीन जिन्दल फाउंडेशन से डॉ. मनीष मिश्रा ने बताया कि आज की यह कार्यशाला, जिला उपायुक्त श्री विश्राम कुमार मीणा के सुझाव पर आयोजित की गई है। जिला प्रशासन, शिक्षण संस्थानों और उद्योग जगत के सहयोग से कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर में इस प्रकार की कार्यशालाएं भविष्य में भी आयोजित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि नई शिक्षा नीति के विजन के अनुरूप, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में स्किल आधारित शिक्षा को प्रारंभिक स्तर से बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी कम आयु से ही व्यावसायिक कौशल प्राप्त कर सकें। इसी सोच को आगे बढ़ाते हुए सांसद नवीन जिन्दल और नवीन जिन्दल फाउंडेशन कुरुक्षेत्र इंटरनेशनल स्किल सेंटर के माध्यम से स्कूल विद्यार्थियों के लिए स्किल प्रशिक्षण को प्रोत्साहित कर रहे हैं। संस्थान में विद्यार्थियों को उद्योगों की आवश्यकता के अनुरूप आधुनिक कौशल, प्रैक्टिकल ट्रेनिंग और रोजगारोन्मुखी शिक्षा प्रदान की जा रही है, जिससे वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें और रोजगार एवं उद्यमिता के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। यह सेंटर हरियाणा में स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-ओरिएंटेड शिक्षा का एक महत्वपूर्ण मॉडल बनकर उभर रहा है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मोक्ष प्राप्ति का सर्वोत्तम मार्ग है श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण : भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी

Tue May 19 , 2026
सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।ब्यूरो चीफ – डॉ. गोपाल चतुर्वेदी, दूरभाष – 9416191877 वृन्दावन,18 मई : छटीकरा रोड़ स्थित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव अत्यंत श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ प्रारम्भ हो गया है। महोत्सव […]

You May Like

Breaking News

advertisement