
हरिऔध कला केंद्र में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की बैठक, अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
आजमगढ़। जनपद के हरिऔध कला केंद्र में एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सरकारी एवं निजी भूमि पर हुए अवैध कब्जों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान भू-माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान को और अधिक सख्ती, पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संचालित करने पर जोर दिया गया। अधिकारियों से कहा गया कि अवैध कब्जों की शिकायतों पर तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसके साथ ही राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर अभियान को तेज गति से चलाने तथा सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में किसी भी प्रकार के भू-माफिया अथवा अवैध कब्जेदार को बख्शा नहीं जाएगा।


