पढ़ो, बढ़ो, मुस्कुराओ – शिक्षा एक नई दिशा” रोटरी क्लब पिहोवा का अभियान ला रहा बदलाव

पिहोवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी : रोटरी क्लब पिहोवा की को-पायलट महिला सहयोगियों की ओर से साक्षरता मिशन के तहत चलाया जा रहा विशेष अभियान “पढ़ो, बढ़ो , मुस्कुराओ — शिक्षा एक नई दिशा” अब सफलता की ओर बढ़ता नजर आ रहा है। इस अभियान के तहत क्लब की महिलाओं ने उन 12 महिलाओं और बच्चों को शिक्षित करने का कार्य किया, जो पहले स्कूल नहीं जाते थे और पढ़ना-लिखना नहीं जानते थे।
रोटरी क्लब के प्रधान डॉ. अमित अरोड़ा की धर्मपत्नी एवं महिला सहयोगी डॉ. दीपिका अरोड़ा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले शुरू किए गए इस अभियान के तहत महीने में दो दिन महिलाओं को पढ़ने-लिखने के लिए बुलाया जाता था। अब यह महिलाएं खुद पढ़-लिख लेती हैं, अपने हस्ताक्षर कर सकती हैं और अपना हिसाब- किताब भी संभालने लगी हैं। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बेहद गर्व और खुशी का विषय है कि यह मिशन अब सकारात्मक परिणाम दे रहा है।
डॉ. दीपिका अरोड़ा ने बताया कि महिलाओं को केवल साक्षर ही नहीं बनाया गया, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गईं। उन्हें बताया गया कि महामारी और बदलते मौसम के दौरान सावधानियां न बरतने पर किस प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। इस दौरान महिलाओं को सैनिटरी पैड भी वितरित किए गए।
रोटरी क्लब के सचिव गौरव बंसल की धर्मपत्नी एवं महिला सहयोगी रितिका बंसल ने बताया कि नियमित कक्षाओं के अलावा जब भी समय मिलता था, महिलाओं और बच्चों को बुलाकर पढ़ाया जाता था। छोटे बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खाने-पीने की सामग्री भी दी जाती थी ताकि उनमें पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़े।
उन्होंने बताया कि महिलाओं और बच्चों को स्कूल बैग, किताबें, पेंसिल, पेन, कॉपियां और कपड़े भी उपलब्ध करवाए गए ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अंगूठा लगाने की बजाय अपने हस्ताक्षर कर सकें। साथ ही वे अपने बच्चों को भी शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक कर सकें।
रोटरी क्लब पिहोवा की को-पायलट महिलाओं द्वारा चलाया जा रहा “पढ़ो, बढ़ो , मुस्कुराओ — शिक्षा एक नई दिशा” अभियान क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण और शिक्षा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल बनता जा रहा है, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गर्मी और लू से बचाव के लिए जागरूक रहें, सतर्कता ही सुरक्षा का मूल मंत्र : विश्राम कुमार मीणा

Wed May 27 , 2026
लू लगने पर उसके इलाज से बेहतर है लू से बचाव। कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 26 मई : उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि लगातार गर्मी बढ़ रही है और इसके साथ ही लू (हीट वेव) का प्रकोप भी तेज होता जा रहा है। आने वाले दिनों में तापमान में […]

You May Like

Breaking News

advertisement