पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के आधार पर मनुस्मृति लागू करना चाह रही है वर्तमान सरकार – हवलदार यादव


समाजवादी पार्टी कार्यालय पर योगी सरकार द्वारा प्रदेश में की जा रही नियुक्तियां में पिछड़ों, दलितों का आरक्षण लूटकर सामान्य वर्ग को दे दिया गया।
22 विभागों में की गई नियुक्तियों में कुल 93809 पदों में 11514 पदों की लूट हुई है इसका आंकड़ा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी द्वारा जारी पी.डी.ए आरक्षण घोटाला पुस्तक में अंकित है।

आजमगढ़।
जब से भा.ज.पा. सरकार आई है तब से पिछड़ों, दलितों के संवैधानिक आरक्षण को छीना जा रहा है। यह अधिकार डॉ भीमराव अंबेडकर ने लड़कर संविधान में व्यवस्था किया था। लेकिन वर्तमान सरकार सावरकर व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सिद्धांतों के आधार पर मनुस्मृति लागू करना चाह रही है।जिसमें दलितों, पिछड़ों को पढ़ने का अधिकार नहीं है। मोदी योगी के सरकार में महंगाई बेरोजगारी चरम सीमा पर है पूरा शासन प्रशासन भ्रष्टाचार में लिप्त है जनता के कष्ट को सुनने वाला कोई नहीं है। छोटे रोजी रोजगार खत्म करते जा रहे हैं समूह ग व घ की नौकरियां को प्रदाता के माध्यम से आउटसोर्सिंग पर करके गरीबों पिछड़ों, दलितों, मुसलमानों को नौकरी से वंचित करना चाहती है और उनके श्रम का शोषण कर रही हैं।
समाजवादी पार्टी के विधायक पदाधिकारी व कार्यकर्ता गांव-गांव जाएंगे योगी सरकार द्वारा हो रही आरक्षण की छिनती व लूट के बारे में बताएंगे और झूठ का पर्दाफाश करेंगे।
सन् 2027 के आम चुनाव में संविधान,लोकतंत्र में पिछड़ा दलित व मुसलमान विरोधी सरकार को हटाकर अखिलेश यादव की सरकार बनाकर उनके अधिकारों को देने का काम होगा।
प्रेस वार्ता के दौरान जिला अध्यक्ष हवलदार यादव,पूर्व मंत्री विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, एमएलसी शाह आलम गुड्डू जमाली, विधायक डॉ संग्राम यादव, नफीस अहमद, डॉ एम सिंह पटेल, जयराम सिंह पटेल,अजीत कुमार राव, लल्लन चौहान, बबीता चौहान, देवनाथ साहु, कुणाल मौर्य, जी एस प्रियदर्शी,संतोष कुमार गौतम,विवेक सिंह, विनीत राय, दिनेश विश्वकर्मा, इं अभिषेक यादव,पप्पू यादव सदस्य जिला पंचायत,हंशराज, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

देश भर में चलाये गए संतुलित उर्वरक प्रयोग अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर रायबरेली के द्वारा दिनांक 23 अप्रैल से 30 मई 2026 तक

Tue Jun 2 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत देश भर में चलाये गए संतुलित उर्वरक प्रयोग अभियान के अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र दरियापुर रायबरेली के द्वारा दिनांक 23 अप्रैल से 30 मई 2026 तक जनपद के विभिन्न ग्रामों में अभियान चलाया गया । उक्त के क्रम में माननीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज […]

You May Like

Breaking News

advertisement