
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली : महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा आज महानगर अध्यक्ष श्री दिनेश दददा के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग धर्म कांटा, महर्षि वाल्मीकि मंदिर परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का संचालन प्रवक्ता पंडित राज शर्मा ने किया. कार्यक्रम के उपरांत वृक्षारोपण भी किया गया।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष दिनेश दददा एड.ने कहा कि वृक्षारोपण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है और अधिक से अधिक पेड़ लगाना आवश्यक है, क्योंकि वृक्ष पर्यावरण संतुलन के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। उन्होंने कहा कि आज आवश्यकता केवल वृक्ष लगाने की नहीं, बल्कि उनके संरक्षण और नियमित देखभाल की भी है।उन्होंने यह भी कहा कि अक्सर देखा जाता है कि वृक्षारोपण कार्यक्रमों में औपचारिकता के तहत पौधे लगाए जाते हैं और फोटो खिंचवाकर कार्य पूर्ण मान लिया जाता है, जबकि बाद में उन पौधों की देखभाल पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जाता, जिसके कारण अधिकांश पौधे जीवित नहीं रह पाते। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण तभी सार्थक है जब लगाए गए पौधों की सतत देखभाल सुनिश्चित की जाए।
गोष्ठी में बोलते हुए पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार ने कहा कि जितने वृक्ष हम लगाएंगे उतने ही स्वस्थ हम रहेंगे वृक्ष एक जीवित इंसान के समान है हम लोगों को वृक्षों को सम्मान की दृष्टि से देखना चाहिए और उनकी सेवा में कोई भी कोठी नहीं करनी चाहिए जिस तरह आज की सरकार कर रही है कि पर्यावरण दिवस के दिन खूब फोटो तो खिंचवाई जाती हैं लेकिन उसे दिन के बाद जहां पेड़ लगाए जाते हैं वहां कोई भी मंत्री नहीं जाता है जो एक शर्म की बात है आज हम सब देशवासियों को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि जिस पेड़ को हम लगाएंगे उसे पेड़ की सेवा भी करेंगे ।
गोष्ठी में बोलते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि हमें एक पूर्ण करना चाहिए कि अपने जन्मदिन के ऊपर और अपने परिवार के किसी भी सदस्य के जन्मदिन पर एक वृक्ष जरुर लगाना चाहिए यही देश के लिए असली सेवा है ।
कार्यक्रम में यह संदेश दिया गया कि अधिक संख्या में वृक्ष लगाने के बजाय लगाए गए प्रत्येक वृक्ष का संरक्षण सुनिश्चित करना अधिक प्रभावी और आवश्यक कदम है, जिससे स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण की दिशा में ठोस परिणाम प्राप्त किए जा सकें।
मुख्य रूप से प्रवक्ता पंडित राज शर्मा, देवेंद्र श्रीवास्तव एडवोकेट, पूनमदीप सिंह एड.,रमेश श्रीवास्तव, प्रवीण मिश्रा, महेंद्र पाल गंगवार,डॉ हरीश गंगवार, पंकज उपाध्याय, मोहम्मद कासिम, रियान बसीरी ,इंजीनियर जीशान अफरीदी, सुरेश दिवाकर,ऍम के घोष,डॉ सरताज हुसैन, मयंक गुप्ता, जितेंद्र बाबू, अकरम खान, मोहम्मद शाहिद खान, कमरुद्दीन,मयंक गुप्ता,अमजद मामू,मुजम्मिल हुसैन, धर्मपाल,आदि मौजूद रहे।


