जब जज्जा बच्चा स्वस्थ होगा तभी समाज बनेगा मजबूत व अच्छा : कैलाश सैनी

मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान में पहुंचे।

लाडवा,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 जून : मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि जब जज्जा बच्चा स्वस्थ होगा, तभी समाज मजबूत व अच्छा होगा। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे इस महत्वाकांक्षी अभियान के सफलतापूर्वक 10 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। यह अभियान गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व सेवाएं उपलब्ध करवाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ है।
मुख्यमंत्री कार्यालय के प्रभारी कैलाश सैनी मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाडवा में आयोजित प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम में बोल रहे थे। कार्यक्रम के दौरान कुल 72 गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच की गई, जिनमें से 17 महिलाओं को हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी में चिन्हित किया गया। इन महिलाओं को विशेष निगरानी, आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं उचित उपचार हेतु चिन्हित कर आगे की स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ा गया।
प्रभारी कैलाश सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार द्वारा महिलाओं एवं नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं एवं कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा प्रत्येक गर्भवती महिला तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं को नियमित प्रसव पूर्व जांच करवाने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने, समय पर टीकाकरण करवाने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्णकांत ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत प्रत्येक माह की 9, 10, 23 एवं 30 तारीख को गर्भवती महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा व्यापक स्वास्थ्य जांच, परामर्श, प्रयोगशाला जांच एवं आवश्यक दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के नियमित स्वास्थ्य परीक्षणों से गर्भावस्था के दौरान संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान संभव हो पाती है, जिससे सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने में सहायता मिलती है।
कार्यक्रम में महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. रचना, चिकित्सा अधिकारी डॉ. विशाल, सीनियर नर्सिंग ऑफिसर प्रमिला, नर्सिंग ऑफिसर हरिंदर कौर, स्वास्थ्य कार्यकर्ता भारती वर्मा, कोमल सैनी,आशा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जनसंचार, मीडिया, एनीमेशन एवं पैकेजिंग तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने का सुनहरा अवसर : प्रो. महासिंह पूनिया

Wed Jun 10 , 2026
कुवि के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में प्रवेश शुरू, 15 जून तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन। थानेसर,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 9 जून : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. सोमनाथ सचदेवा के मार्गदर्शन में जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 -27 के लिए विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में […]

You May Like

Breaking News

advertisement