
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत
कमला फाउंडेशन के अध्यक्ष पूनम सिंह ने पहुंचकर प्रसाद भाटारायबरेली सदर विधानसभा क्षेत्र के राही ब्लॉक अंतर्गत स्थित सुलखियापुर हनुमान मंदिर, पूरे गोसाई में भाई अमन
सैन द्वारा आयोजित विशाल भंडारे में सम्मिलित होकर श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद वितरण एवं प्रसाद ग्रहण करना हुआ।
इस पावन अवसर पर संकटमोचन, पवनपुत्र श्री हनुमान जी महाराज के श्रीचरणों में श्रद्धापूर्वक नमन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धा, सेवा और भक्ति से ओत-प्रोत यह आयोजन हमारी सनातन संस्कृति की गौरवशाली परंपराओं का जीवंत स्वरूप है, जो समाज में प्रेम, सद्भाव, सहयोग और एकता की भावना को सुदृढ़ करता है।
बजरंगबली की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली का संचार हो तथा सबके मनोरथ पूर्ण हों, यही प्रार्थना है।


