सुरेन्द्र अग्रवाल पुनः बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष

(पंजाब) फिरोजपुर 13 जून 2026 [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

 नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने जताया भरोसा, अशोक अग्रवाल भी पुनः बने प्रदेश महामंत्री फिरोजपुर जिले की कार्यकारिणी ने दी बधाई और पंजाब की टीम को पूर्ण सहयोग का आश्वासन।

चंडीगढ़/मोहाली। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की नवगठित राष्ट्रीय कार्यकारिणी (2026-2031) ने पंजाब प्रदेश में संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले वरिष्ठ समाजसेवी एवं कुशल संगठनकर्ता डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल पर एक बार फिर विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें पुनः अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, पंजाब प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है। वहीं संगठन के समर्पित एवं सक्रिय कार्यकर्ता अशोक अग्रवाल को पुनः प्रदेश महामंत्री का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बसंत कुमार मित्तल एवं राष्ट्रीय महामंत्री श्री गोपाल गोयल द्वारा जारी मनोनयन पत्र में कहा गया है कि डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल की समाज के प्रति निष्ठा, संस्था के प्रति समर्पण, मजबूत नेतृत्व क्षमता तथा पंजाब प्रदेश में संगठनात्मक विस्तार में उनके उल्लेखनीय योगदान को देखते हुए उन्हें पुनः यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

   डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में पंजाब प्रदेश इकाई ने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को देखते हुए राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास व्यक्त किया है। उनके नेतृत्व में संस्था ने सरकारी विद्यालयों की आठवीं कक्षा के पाठ्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के जीवन, आदर्शों एवं सिद्धांतों को शामिल करवाने जैसी ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की। इसके अतिरिक्त आर्टिफिशियल लिंब्स प्रोजेक्ट के माध्यम से अनेक जरूरतमंद दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराए गए। विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कैरियर काउंसलिंग प्रोजेक्ट प्रारंभ कर हजारों छात्रों को विशेषज्ञों के माध्यम से उचित मार्गदर्शन प्रदान किया गया। संस्था द्वारा जरूरतमंद अग्रवाल विद्यार्थियों को शिक्षा सहायता एवं आर्थिक सहयोग प्रदान करने के साथ-साथ टी.बी. मरीजों एवं अन्य जरूरतमंद परिवारों की चिकित्सा सहायता, नेत्र जांच एवं नेत्र चिकित्सा शिविरों का आयोजन, तथा प्राकृतिक आपदाओं के दौरान बाढ़ पीड़ित परिवारों की सहायता एवं जरूरतमंदों के आवास निर्माण में सहयोग जैसे सेवा कार्य भी निरंतर संचालित किए गए। समाजहित में किए गए इन कार्यों ने पंजाब प्रदेश इकाई को देशभर में एक विशिष्ट पहचान दिलाई है।

 इस अवसर पर डॉ. सुरेन्द्र अग्रवाल एवं अशोक अग्रवाल ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है, उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे पंजाब प्रदेश की पूरी टीम के सहयोग से समाज को संगठित करने, युवाओं को सशक्त बनाने, सेवा कार्यों को और अधिक गति देने तथा महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Sun Jun 14 , 2026
लोकेशन रायबरेलीरिपोर्टर विपिन राजपूत डीएम की अध्यक्षता में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन के दिए गए निर्देश रायबरेली:- 13 जून 2026जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जी०पी०डी०पी० (ग्राम पंचायत […]

You May Like

advertisement