
अयोध्या पंकज पाठक
दिनांक-12/6/26
एक्शनटेसा ने टेसा सलाम के साथ मनाया कारपेंटर्स मेगा मीट
टेसा जो भारत में एमडीएफ, एचडीएचएमआर बाय्लो बोर्ड,पार्टिकल बोर्ड, लैमिनेटेड वुडेन फ्लोरिंग जैसे इंजीनियर्ड पैनल उत्पादों का सबसे बड़ा निर्माता और लकड़ी पैनल उद्योग में अग्रणी है, कंपनी ने देशव्यापी उत्सवों की एक श्रृंखला के साथ गर्व से मेगा कारपेंटर्स मीटिंग का आयोजन अयोध्या के प्रसिद्ध होटल मे किया,मीटिंग मे मनोज उपाध्याय जी.एम.अमिताभ घोशाल डी.जी.एम,शांतनु प्रताप सिंह ब्रांच मैनेजर, अयोध्या के डिस्ट्रीब्यूटर संजय पांडेय मां गायत्री ट्रेडर्स ईस्ट यूपी मार्केटिंग टीम ने सभी कारपेंटर्स भाईयों का स्वागत किया।अमिताभ घोशाल ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए कहा कि यह आयोजन उन कारपेंटर्स के अमूल्य योगदान को मान्यता देने के लिए समर्पित है,जिनकी कारीगरी देश भर के अनगिनत घरों और व्यवसायों में सुंदरता और कार्यक्षमता लाती है। एक्शन टेसा के प्रबंध निदेशक अजय अग्रवाल ने समस्त कारपेंटरों को टेसा सलाम कहा उनके कार्यों को मेहनत को सराहते कहा आज इन्हीं की पहचान से एक्शन टेसा की पहचान है।।

