पर्यावरण जीवन की पहली अनिवार्यता : आर्य

पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य ने श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में किया पौधरोपण।

पलवल, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक : पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य ने कहा कि पर्यावरण जीवन की पहली अनिवार्यता है। पूरे समाज को पर्यावरण संरक्षण के निमित्त आगे आना होगा। वह
शुक्रवार को श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में पौधरोपण करते हुए सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने हाथों से कदंब का पौधा लगाया और पौधरोपण अभियान को बड़ा मिशन बनाने के लिए कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार को बधाई दी।
पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य ने इस अवसर पर कहा कि पेड़ लगाने के साथ-साथ उनको बचाना और उनका पालन करना भी हमारा दायित्व है। उन्होंने अधिक से अधिक भारतीय किस्मों के पौधे लगाने का आह्वान किया और इस कार्य के लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना की। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय को ग्रीन कैंपस बनाने की दिशा में भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को भी पर्यावरण गतिविधियों के साथ जोड़ा जा रहा है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने बताया कि विश्विद्यालय परिसर में कृषि एवं बागवानी हेतु एक फार्म भी विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के हरियाणा प्रान्त संयोजक श्रीभगवान जी, दर्शना जी, रेरा के अधिकारी सुल्तान सिंह, ग्रीन टेक्नोलॉजी डिपार्टमेंट के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार गर्ग व कुलगुरु के विशेष कर्तव्य अधिकारी संजीव तायल के अतिरिक्त कई अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में पौधरोपण करते पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अखिल भारतीय संयोजक गोपाल आर्य, कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार व अतिथिगण।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रत्नावली समारोह का 28 को उद्घाटन करेंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Sat Oct 25 , 2025
कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा ने समारोह की तैयारियों को लेकर ली महत्वपूर्ण बैठक।कमेटी संयोजकों एवं अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश। कुरुक्षेत्र, वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक 24 अक्टूबर : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में 28 से 31 अक्टूबर तक होने वाले रत्नावली हरियाणा दिवस राज्य स्तरीय समारोह का उद्घाटन हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब […]

You May Like

advertisement