
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता )
बरेली :सिविल डिफेंस बरेली के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य कार्यालय प्रांगण में सहायक उप नियंत्रक पंकज कुदेशिया जी की पदोन्नति उप नियंत्रक पद पर तथा प्रभागीय वार्डन शिवलेश चन्द्र पाण्डेय की पदोन्नति डिप्टी चीफ़ वॉर्डन पद पर होने के उपलक्ष्य में एक स्वागत समारोह आयोजित किया गया। जिसकी संयुक्त अध्यक्षता उप नियंत्रक राकेश मिश्र जी तथा चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ जी ने की।
उपस्थित वार्डेंस ने पंकज कुदेशिया तथा श्री शिवलेश चन्द्र पाण्डेय को फूल मालाओं से लाद दिया। उन्हें उनके फ्रेम जड़ित फोटो भेंट किये गये।
इस अवसर पर उप नियंत्रक राकेश मिश्र जी ने दोनों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उन्हें नए पदभार के अनुसार पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का आव्हान किया। चीफ़ वॉर्डन रंजीत वशिष्ठ जी, वरिष्ठ सहा0 उपनियंत्रक प्रमोद डागर जी ने भी बधाई और शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर प्रभागीय वार्डेंस दिनेश यादव , संजय पाठक , उप प्रभागीय वार्डेंस कलीम हैदर सैफी , हरीश भल्ला , कंवलजीत सिंह , एस 0ओ0 श्याम कृष्ण , अनवर हुसैन ,गीता शर्मा , कमलेश वर्मा , डॉ0चारु मेहरोत्रा, ब्रजेश पांडेय, आई सी ओ राजेश श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना राजपूत , फरहान , नीतू द्विवेदी , नरेंद्र मित्तल , देवेन्द्र शर्मा , वेग आदि ने भी माल्यार्पण कर अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।


