आला हजरत ने हज़रत फैज़ान मियाँ की परवरिश का वादा निभाया

उर्स-ए-फैज़ानी:परचम कुशाई से महफ़िल का आगाज़

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : दरगाह के नायब सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सलमान मियाँ नासरी ने कहा कि 1906 में हज़रत नासिर मियाँ ने पर्दा करते वक़्त इमाम अहमद रज़ा फ़ाज़िले बरेलवी आला हज़रत के हाथों में फैज़ान मियाँ का हाथ यह कहकर दिया कि यह फ़क़ीर की निशानी है और इनकी परवरिश की ज़िम्मेदारी आपकी है। आला हजरत ने वादे के मुताबिक़ हज़रत मौलाना फैज़ान अहमद रहमतुल्लाह अलेह की परवरिश की और पढ़ाई की ज़िम्मेदारी को निभाया। आला हजरत की देखरेख में मौलवी और फ़ाज़िल की डिग्री हासिल की और पढ़ाई के बाद लोगों की खिदमत करते हुए दीन का काम करते रहे।आज उनके भी मानने वाले देश व विदेश है।समाजसेवी पम्मी ख़ाँ वारसी ने कहा कि रूहानियत की महफ़िलो में दिली सुकून मिलता है।
नोमहला शरीफ परिसर स्थित दरगाह नासिर मियाँ रहमतुल्लाह अलेह पर चार रोज़ा उर्से फैज़ानी दरगाह के सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सुल्तान अहमद मियाँ नासरी साबरी अल क़ादरी की सरपरस्ती में महफ़िल का आगाज़ हुआ।नायब सज्जादानशीन हज़रत ख़्वाजा सलमान मियाँ नासरी ने कहा कि 45वें हज़रत फैज़ान अहमद रहमतुल्लाह अलेह के उर्स की तकरीबात बाद नमाज़े असर परचम कुशाई से हुए मिलाद ए पाक की महफ़िल में दुआ की,उलेमा इकराम सलमान रज़ा क़ादरी,अफसर,नसीम नूरी नात ख़्वानी के जरिये बुज़ुर्गों की शख्सियत को बयाँ किया।
हज़रत शाने अली कमाल मियाँ,सूफी वसीम मियाँ नासरी साबरी,शाहिद रज़ा नूरी ने अकीदतमंदों का गैरमखदम किया। महफ़िल में पम्मी ख़ाँ वारसी,सरवर नासरी, बब्बू नासरी,फहीम यार खान,अलीम सुल्तानी,साबिर सुल्तानी,यासिर सुल्तानी, वारिस सुल्तानी, साकिब सुल्तानी, इफ़जान सुल्तानी,सलमान सुल्तानी, ख़्वाजा वसीम मियाँ नासरी साबरी, हज़रत शाने अली कमाल मियाँ साबरी नासरी, सूफी वसीम मियाँ साबरी नासरी,मो शाहिद क़ुरैशी नासरी,जियाउर्रहमान,अंजुम नासरी, वारिस नासरी, गुलफाम नासरी, सलीम साबरी, नईम साबरी और रिज़वान मियाँ आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
हज़रत शाने अली कमाल मियाँ ने बताया कि जुमे को बाद नमाज़े असर खत्मे शरीफ़ की महफ़िल और महफ़िल समां, बाद नमाज़े मग़रिब लंगर ए आम का आयोजन, बाद नमाज़े इशा ऑल इंडिया मुशायरा होगा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जरूरतमंदों का निःशुल्क इलाज कर मनाया माननीय बी.एल.वर्मा का जन्मदिन

Fri Aug 8 , 2025
जरूरतमंदों का निःशुल्क इलाज कर मनाया माननीय बी.एल.वर्मा का जन्मदिन दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : युवा लोधी सभा बरेली की ओर से लोधी समाज के नेता माननीय बी.एल.वर्मा जी केंद्रीय राज्यमंत्री भारत सरकार के जन्मदिवस के उपलक्ष में कालीबाड़ी में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया जिसमें 400 से अधिक […]

You May Like

advertisement