फिरोजपुर फाउंडेशन के सदस्यों ने फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गायों की सेवा की और गुड़, हरा चारा खिलाया

“गाय की रक्षा धर्म हमारा, उसकी सेवा में जीवन का सहारा” भारत की सुख समृद्धि, गौ माता के साथ जुड़ी है-शैलेंद्र (बबला)

(पंजाब)फिरोजपुर 14 जून 2026 {कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता}=

फिरोजपुर में समाज कल्याण के लिए अगरसर संस्था फिरोजपुर फाउंडेशन, फिरोजपुर लंगर सेवा के सदस्यों ने प्रत्येक रविवार की तरह फिरोजपुर छावनी गौशाला में जाकर गाय, बछड़ों की सेवा की और उन्हें गुड और हरा चारा खिलाया।

 श्री शैलेंद्र (बबला) ने बताया कि सनातन धर्म में गाय को माता का दर्जा प्राप्त है। इसमें 33 कोटि देवी देवताओं का वास है। गोवंश की रक्षा ईश्वर के सारी मूक सृष्टि की रक्षा करना है, भारत की सुख समृद्धि गौ माता के साथ जुड़ी हुई है। गाय माता आनंदपूर्वक सांसे लेती है और छोड़ती है वहां से सकारात्मक ऊर्जा की हमें प्राप्ति होती है और नकारात्मक ऊर्जा भाग जाती है। जिससे वातावरण शुद्ध होता है। गाय को भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त होता है जो प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक और खुशहाली लाता है गौ सेवा से पुण्य कर्मों में वृद्धि होती है और इसका फल केवल इस जन्म में ही नहीं बल्कि कई जन्मों तक भी मिलता है और स्वर्ग में स्थान प्राप्त होता है। इसलिए हमारी संस्था प्रत्येक रविवार को यहां आकर गाय, बछड़े और बीमार पशुओं की सेवा करने पहुंचती है। 

      सुनील अरोड़ा ने बताया कि गौ पूजन से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गायों की सेवा और गौ माता के निमित्त दान करने से जीवन में सुख शांति समृद्धि और स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। गाय पूजन से पापों का नाश होता है और घर परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है। उन्होंने यह भी बताया कि फिरोजपुर फाउंडेशन प्रत्येक दिन जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट खाना खिलाने का कार्य करती है। ट्रामा वार्ड फिरोजपुर अस्पताल के बाहर, दिल्ली गेट मखू गेट, फिरोजपुर शहर, ओर फिरोजपुर छावनी संस्था द्वारा मुफ्त में जरूरतमंद व्यक्तियों को खाना खिलाया जाता है। फिरोजपुर फाउंडेशन का संकल्प है कि फिरोजपुर में "कोई भी व्यक्ति (भूखा) बिना पेट भर खाना खाए ना सोए"। इसके लिए दानी सज्जन हमें पूर्ण सहयोग भी करते हैं।

       श्री शैलेंद्र बबला फाउंडर, फिरोजपुर फाउंडेशन फिरोजपुर लंगर सेवा ने बताया कि हमारी संस्था लोगों की सेवा के लिए शव वाहन, पानी का कैंटर और शमशान घाट में शीतल जल की सेवा भी निभा रही है।

          इस मौके पर गौ सेवा में शैलेंद्र (बबला) श्री सुनील अरोड़ा,  दीपक कुमार विकास पासी गौरी शंकर, सिद्धू,संजीव झांजी और रतन सिंह सैनी ने अपनी सेवा निभाई।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों की ओर से पवन कालिया जी के गृह निवास स्थान पर घर की सुख समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए करवाया सत्संग

Sun Jun 14 , 2026
डॉक्टर अनिल शर्मा गुरुजी विशेष तौर पर पधारे। और संगत को अपना आशीर्वाद दिया (पंजाब) फिरोजपुर 14 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

You May Like

Breaking News

advertisement