भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों की ओर से पवन कालिया जी के गृह निवास स्थान पर घर की सुख समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए करवाया सत्संग

डॉक्टर अनिल शर्मा गुरुजी विशेष तौर पर पधारे। और संगत को अपना आशीर्वाद दिया

(पंजाब) फिरोजपुर 14 जून [कैलाश शर्मा जिला विशेष संवाददाता]=

  भक्ति भजन ग्रुप सदस्यों द्वारा पवन कालिया जी के गृह निवास स्थान पर घर की सुख समृद्धि और विश्व कल्याण के लिए सत्संग करवाया। इस अवसर पर वरूण कालिया, माताश्री वीरां कालिया, अंजू कालिया, कौशिकि कालिया, बबीता बेदी, विक्रांत बेदी, लुधियाना से और रुचि वालिया भी उपस्थित रहे। 

      भक्ति भजन के संस्थापक श्री धर्मपाल बंसल, अशोक गर्ग, गौरव अनमोल और ग्रुप सदस्यों ने सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर उपस्थित श्रद्धालु नाचते पर मंत्रमुग्ध हो गए। 

    डॉ अनिल शर्मा गुरु जी ने अपने प्रवचनों द्वारा सनातन धर्म के महानता बताई और कहा कि ईश्वर और माता रानी के आशीर्वाद से मुश्किल से मुश्किल कार्य भी आसान हो जाते हैं। 

    श्री धर्मपाल बंसल जी ने बताया कि हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने चाहिए। हर घर में पूजा अर्चना, जोत बत्ती, तिलक लगाना चाहिए। आरती करने से कोई भी बाधा, दूर होती है। रुके हुए कार्य स्वयं सिद्ध होने लगते हैं। मन की मुराद पूर्ण होती है। घर परिवार में सुख समृद्धि और शांति का वास होता है। 

    उन्होंने यह भी बताया कि हमारी संस्था सनातन धर्म के प्रचार एवं प्रसार में अगर सर भक्ति भजन ग्रुप की ओर से बिल्कुल फ्री में सत्संग करने की सेवा प्रदान की जा रही है। कोई भी हमसे संपर्क करके इसका लाभ प्राप्त कर सकता है। अगर थाली में चढ़ावे के तौर पर कोई माथा टेकता है तो वह धनराशि गरीब कन्याओं की पढ़ाई पर खर्च की जाती है।

      इस अवसर पर किरण बंसल-धर्मपाल बंसल,अशोक गर्ग, गौरव अनमोल,सविता कक्कड़-जगदीश कक्कड़, राजू खट्टर और गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी उपस्थित थी।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

परमात्मा को मंगलमय जानते हुए स्वधर्म का पालन करो : समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया

Sun Jun 14 , 2026
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जून : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के पावन सान्निध्य में अजपा सिद्ध योग, सुरति योग और बालोत्सव कार्यक्रम के […]

You May Like

Breaking News

advertisement