उत्तराखंड: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश

उत्तराखंड: पति से हुआ झगड़ा तो महिला ने की चौथी मंजिल से कूदने की कोशिश,
सागर मलिक

पत्नी ने फ्लैट की बालकनी से कूदने का प्रयास किया, लेकिन पति ने पत्नी के दोनों हाथ पकड़कर कूदने से बचा लिया।

पति से झगड़ा होने पर एक महिला ने चौथी मंजिल की बालकनी से कूदने का प्रयास किया। जिससे वह बालकनी पर लटक गई। पति और अन्य परिजनों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद गिरने से बचा लिया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।

घटना ऋषिकेश शहर के आमबाग विस्थापित क्षेत्र की है। वीडियो 15 से 16 दिन पुराना बताया जा रहा है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि क्षेत्र में बनी कॉलोनी में फ्लैट की चौथी मंजिल पर रह रहे परिवार में दंपती के बीच विवाद हो गया था। जिस पर पत्नी ने फ्लैट की बालकनी से कूदने का प्रयास किया। लेकिन पति ने पत्नी के दोनों हाथ पकड़कर कूदने से बचा लिया।

मामला दिन का होने के कारण पूरी कॉलोनी में हड़कंप मंच गया। परिजनों ने महिला को ऊपर खींच कर किसी तरह बचा लिया। इस बीच किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना में किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र के बाल संस्कार कार्यशाला का हुआ समापन समारोह

Sun Jun 8 , 2025
भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र के बाल संस्कार कार्यशाला का हुआ समापन समारोह वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र : आज भारत विकास परिषद कुरुक्षेत्र शाखा द्वारा सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में चल रही बाल संस्कार कार्यशाला का शानदार समापन समारोह हुआ। इस समापन समारोह का शुभारंभ गणमान्य मेहमानों कार्यक्रम अध्यक्ष अतुल […]

You May Like

advertisement