गैस सिलेंडर में आग लगने पर घवड़ायें बिल्कुल नहीं – प्रमोद डागर

गैस सिलेंडर में आग लगने पर घवड़ायें बिल्कुल नहीं – प्रमोद डागर

पवन कालरा( संवाददाता राष्ट्रीय सभ्यता)

बरेली : नागरिक सुरक्षा के उपनियंत्रक श्री राकेश मिश्र जी के निर्देशानुसार डिप्टी चीफ वार्डन श्री रंजीत बशिष्ठ जी व सहायक उपनियंत्रक श्री प्रमोद डागर सर के संयुक्त तत्वाधान में अलखनाथ प्रभाग पोस्ट राजेन्द्र नगर द्वारा नीलकंठ मंदिर वाले पार्क में अग्नि सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम में सहायक उपनियंत्रक महोदय श्री प्रमोद डागर सर ने स्थानीय निवासियों को बताया कि घरों में अक्सर गैस के सिलेंडरों में आग लगने की घटनायें सुनने को मिल जाती हैं ये अधिकांश सिलेंडर में वाशर, रैगुलेटर अथवा ढीले गैस पाइप के कारण हो जाती हैं, ऐसे में मनोबल को बनाये रखना अति आवश्यक है ऐसे में उस छोटी आग पर नियंत्रण आसानी से किया जा सकता है व आग को बड़ी आग बनने से रोका जा सकता है तदुपरांन्त श्रीमान सहायक उपनियंत्रक महोदय ने गीले कंबल से आग कैसे बुझाई जाती है इसका अभ्यास वहां के निवासियों से करवाया। स्टाफ आफिसर फायर श्री हरीश भल्ला जी ने आग के प्रकार व आग को बुझाने के तरीके स्थानीय निवासियों को बताए, उन्होंने बिजली के घरेलू उपकरणों के उचित रखरखाव के विषय में बताया।
कार्यक्रम में सहायक उपनियंत्रक श्री प्रमोद डागर सर डिप्टी डिवीजनल वार्डन अन्जय कुमार अग्रवाल स्टाफ आफिसर टू डी. डब्ल्यू गीता शर्मा, स्टाफ आफिसर फायर हरीश भल्ला आई. सी. ओ. कंवलजीत सिंह, राजीव छाबड़ा पोस्ट वार्डन हरपाल मौर्य, प्रवेन्द्र कुमार व रितु अग्रवाल डिप्टी पोस्ट वार्डन संजीव अवस्थी सैक्टर वार्डन जयवीर सिंह, रवीश कौशिक, संजीव कुमार गुप्ता, शिवम अग्रवाल, कमलेश, राजू, पुनीत अग्रवाल व सुशांत पांडेय प्रस्तावित सैक्टर वार्डन शंकर शर्मा आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में डिप्टी डिवीजनल वार्डन अन्जय अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों, पदाधिकारियों व वार्डनों को धन्यवाद दिया। साथ ही कार्यक्रम के आयोजन करने लिए पोस्ट राजेन्द्र नगर का विशेष धन्यवाद प्रदान किया।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नकली फोन पे से दुकानदारों को चूना लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

Sat Apr 19 , 2025
नकली फोन पे से दुकानदारों को चूना लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फोन पे की तरह दिखने वाला फर्जी एप इस्तेमाल करके मेडिकल स्टोर समेत अन्य दुकानदारों को चूना लगाने वाले दो आरोपियों को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों […]

You May Like

Breaking News

advertisement