नकली फोन पे से दुकानदारों को चूना लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

नकली फोन पे से दुकानदारों को चूना लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फोन पे की तरह दिखने वाला फर्जी एप इस्तेमाल करके मेडिकल स्टोर समेत अन्य दुकानदारों को चूना लगाने वाले दो आरोपियों को फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों आरोपी दुकानदार को नकली पेमेंट दिखाकर सामान ले जाते थे। ठगी का खुलासा तब हुआ जब मेडिकल स्टोर संचालक को खाते में पैसे नहीं मिले।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने फोन पे जैसा हूबहू दिखने वाला नकली एप बनाया है। ये लोग दुकानदारों से सामान खरीदते वक्त क्यूआर कोड स्कैन करते हैं और नकली एप से फर्जी पेमेंट स्क्रीन दिखा देते हैं। दुकानदार को लगता है कि पैसा आ गया, जबकि असल में कोई ट्रांजेक्शन होता ही नहीं था। पुलिस अब इनके मोबाइल व अन्य डिजिटल सबूतों की जांच कर रही है। तीसरे आरोपी युवराज की तलाश भी जारी है।
17 अप्रैल को एक मामला सामने आया जब फतेहगंज पूर्वी में संयम प्रियदर्शी के मेडिकल स्टोर से आरोपियों ने 1160 रुपये की दवाइयां खरीदीं। उन्होंने नकली एप से फर्जी ट्रांजैक्शन दिखाया और दुकान से चलते बने। शक होने पर दुकानदार ने थाने में शिकायत दी, जिसके बाद पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने कई दुकानों से इसी तरह ठगी करना कबूल किया है।
आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में फरीदपुर इंस्पेक्टर संतोष कुमार, एसआई भूपेंद्र सिंह, हेमंत कुमार कांस्टेबल दीपक कुमार व रिंकपाल शामिल रहे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए युवक ने खुद को गोली मारकर किया घायल

Sat Apr 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फरीदपुर में जमीन के झगड़े में सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए एक युवक ने खुद को गोली मार दी और पुलिस को झूठी कहानी सुनाई। जब पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।फरीदपुर क्षेत्र के […]

You May Like

advertisement