सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए युवक ने खुद को गोली मारकर किया घायल

दीपक शर्मा (जिला संवाददाता)

बरेली : फरीदपुर में जमीन के झगड़े में सौतेले भाइयों को फंसाने के लिए एक युवक ने खुद को गोली मार दी और पुलिस को झूठी कहानी सुनाई। जब पुलिस ने गंभीरता से मामले की जांच की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
फरीदपुर क्षेत्र के गांव कैरूआ निवासी 27 वर्षीय जयवीर पुत्र मेहरबान ने 16 जनवरी को दोपहर करीब दो बजे 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी कि उसके सौतेले भाई बालिस्टर ने उसे गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस की दो पीआरवी टीमें मौके पर पहुंचीं और जयवीर को गन्ने के खेत में घायल हालत में पाया। उसके बाएं पैर की जांघ में गोली लगी थी और पास में ही एक देशी तमंचा भी पड़ा था।
पहले तो जयवीर ने पुलिस को यही बताया कि उसके भाई ने उसे गोली मारी है, लेकिन जब पुलिस ने गांव वालों से बात की तो सच्चाई कुछ और ही निकली। ग्रामीणों ने बताया कि जयवीर अक्सर बाहर रहता है और जब भी गांव आता है तो शराब के नशे में रहता है। उसी दिन भी वह नशे में था और अपने भाइयों को गालियां दे रहा था। गांव वालों ने बताया कि उसने पहले ही कह दिया था कि आज भाइयों को सबक सिखा दूंगा और मुकदमे में फंसा दूंगा।
फरीदपुर थाने में तैनात दरोगा सतेन्द्र कुमार की रिपोर्ट में साफ हुआ कि जयवीर ने खुद ही अपने तमंचे से अपने पैर में गोली मारी और झूठी कहानी बनाकर भाइयों को फंसाने की कोशिश की। पुलिस ने तमंचा कब्जे में लेकर जांच शुरू की और अब आरोपी जयवीर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के जांघ में गोली लगने के कारण उसकी स्थिति सही नहीं है, पुलिस उसका इलाज करा रही है।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गत दिवस सफाई कर्मी की हत्या के मामले में पत्नी रेखा व उसके प्रेमी पिंटू को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sat Apr 19 , 2025
दीपक शर्मा (जिला संवाददाता) बरेली : फतेहगंज पश्चिमी, पांच दिन पहले कस्बा में सफाई कर्मी केहर सिंह की हत्या के मामले में पुलिस ने पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू को शुक्रवार को जेल भेज दिया।हालांकि आत्महत्या और हत्या के बीच गुत्थी उलझ गई है।पुलिस ने दोनो को दोषी तो […]

You May Like

advertisement