मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समान विकास की रफ्तार तेज : सुभाष सुधा

ग्रामीणों की मांग पूरी,बचगांवा से हंसाला तक सडक़ निर्माण शुरू।

शाहाबाद, प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 1 मई : शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र के गांव बचगांवा से लेकर थानेसर विधानसभा के गांव हंसाला तक सडक़ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस महत्वपूर्ण परियोजना की शुरुआत पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा, भाजपा नेता सुभाष कलसाना तथा मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर तुषार सैनी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान पूर्व मंत्री सुभाष सुधा ने बताया कि हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा बनाई जाने वाली यह सडक़ लगभग 1.15 किलोमीटर लंबी है, जिसके निर्माण पर करीब 55.93 लाख रुपये की राशि खर्च होगी।
उन्होंने कहा कि यह सडक़ कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों, सैंकड़ों गांवों को आपस में जोड़ेगी, जिससे आमजन, किसानों, व्यापारियों और विद्यार्थियों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही क्षेत्र के समग्र विकास को भी नई गति प्राप्त होगी। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में समान विकास की सोच को जमीन पर उतारा गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बिना भेदभाव के हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं जिससे प्रदेश का हर वर्ग लाभान्वित हो रहा है।
भाजपा नेता सुभाष कलसाना ने बताया कि इस सडक़ के निर्माण की मांग ग्रामीण लंबे समय से कर रहे थे जिसे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्राथमिकता देते हुए पूरा करने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और जनता की पुरानी मांगें लगातार पूरी हो रही हैं। सुभाष कलसाना ने आगे बताया कि शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में बनने वाली अन्य नयी सडक़ों का ब्यौरा संबंधित विभागों को भेज दिया गया है और जल्द ही इन परियोजनाओं पर भी काम शुरू किया जाएगा। इससे पहले गांव बचगांवा पहुंचने पर ग्रामीणों द्वारा पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा, सुभाष कलसााना और तुषार सैनी का स्वागत पुष्प मालाओं के साथ किया गया और सडक़ का निर्माण कार्य शुरू करवाने के लिए ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित स्थानीय नेताओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एडवोकेट मनदीप रावा, रिंकू बैरागी, नरेश खेड़ा, संजीव कुमार, मान सिंह देसवालन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सडक़ निर्माण की शुरूआत करते पूर्व मंत्री सुभाष सुधा और सुभाष कलसाना।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Like

advertisement