
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जून : श्री दुर्गा देवी मंदिर पिपली, कुरुक्षेत्र के पीठाधीश और समर्थगुरु धारा हिमाचल के ज़ोनल कोऑर्डिनेटर आचार्य डॉ. सुरेश मिश्रा ने बताया कि समर्थगुरु धाम, मुरथल, हरियाणा के संस्थापक समर्थगुरु सिद्धार्थ औलिया के पावन सान्निध्य में अजपा सिद्ध योग, सुरति योग और बालोत्सव कार्यक्रम के साधकों ने अपना फीडबैक दिया। समर्थगुरू धाम में आचार्यों की टीम के निर्देशन में साधना अच्छी होती है। यहाँ का वातावरण आध्यात्मिक और सुंदर है।
आचार्य दीपेन्द्र ने सभी बच्चों को सुन्दर प्रशिक्षण दिया। जिसमें बच्चों को ध्यान, प्रज्ञा, उत्सव के साथ मिडब्रेन एक्टिवेशन सिखलाया गया।
प्रत्येक वर्ष जून माह में बच्चों की छुट्टियों में यह आध्यात्मिक मेला मनाया जाता है।
समर्थगुरु धाम के केंद्रीय संयोजक आचार्य दर्शन जी ने बताया कि समर्थगुरु धाम मुरथल , हरियाणा में अगले वर्ष बालोत्सव कार्यक्रम 1जून से 6 जून 2027 को होगा। बच्चों के माता पिता सिद्धार्थ ध्यान योग, सुरति योग, दाम्पत्य प्रज्ञा और वात्सल्य प्रज्ञा कार्यक्रम इस अवधि में कर सकते है। आज ट्विटर के माध्यम से आदरणीय समर्थगुरू सिद्धार्थ औलिया ने विशेष बताया कि चुपचाप नहीं बैठना है,स्वधर्म का पालन करना है। मनुष्य स्वयं विचार करे कि उसे वर्तमान परिस्थिति में क्या करना चाहिए। कर्म हम करेंगे, लेकिन जो भी अंत में होगा, वह हमारे लिए मंगलमय होगा।


