
बाबा साहब बीआर अंबेड़कर द्वारा बनाए संविधान में हर किसी को बराबर का अधिकार : अशोक अरोड़ा।
कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 14 जून : हरियाणा के पूर्व मंत्री एवं थानेसर विधायक अशोक अरोड़ा ने कहा है कि बाबा साहब भीमराव अंबेड़कर द्वारा बनाए गए भारत के संविधान में सभी को बराबर का दर्जा प्राप्त है। हर को अपने मत का प्रयोग अपनी इच्छा से कर सकता है। लेकिन देश में मौजूदा भाजपा सरकार लोकतंत्र का हनन करने में जुटी हुई है। वे रविवार को एसआईआर को लेकर थानेसर विस क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। अशोक अरोड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि एसएआईआर का कार्य 15 जून से शुरु हो रहा है। सभी कार्यकर्ता सक्रिय भूमिका निभाते हुए इसमें सहयोग करें। उन्होने कहा कि एसआईआर को लेकर सभी कार्यकर्ता जागरूक रहें व अपने इर्द गिर्द के मतदाताओं को भी जागरूक करें।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि एसआईआर के तहत सभी मतदाताओं को निर्धारित फॉर्म भरना होगा। सभी मतदाताओं का सही से फार्म भरवाएं व रंगीन फोटो भी साथ रखें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे समय रहते अपने दस्तावेज पूरे करें और निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया में भाग लें ताकि किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से बाहर न रहे। उन्होने कहा कि एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची को ओर अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनाने का प्रयास है। एसआईआर प्रकिया के दौरान सचेत रहने की जरूरत है, घबराने की जरूरत नही है। इसलिए सभी मतदाताओं को इसमें सहयोग करते हुए फॉर्म भरना चाहिए। अशोक अरोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है। बैठक के दौरान अशोक अरोड़ा ने पंजाब में हुए निकाय चुनावों को लेकर कहा कि कांग्रेस लंबे समय से बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पक्षधर रही है। कांग्रेस हमेशा से बैलेट पेपर से चुनाव करवाने की बात करती रही है, लेकिन आज दुनिया के कई देशों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों का उपयोग बंद कर दिया है। यहां तक कि जिन देशों में इन मशीनों का निर्माण हुआ था, वहां भी कई स्थानों पर इनके उपयोग को बैन कर दिया गया है।


