आत्मरक्षा और संकल्प से ही बेटियां बनेगी आत्मनिर्भर : गीता फोगाट

गुरुकुल कुरुक्षेत्र में सार्वदेशिक आर्यवीर एवं विरागना दल के राष्ट्रीय शिविर का भव्य समापन हुआ।


देश के विभिन्न प्रांतों से आये सैकड़ों युवाओं ने लाठी, तलवारबाजी, कराटे और योग के हैरतअंगेज शौर्य प्रदर्शन से अतिथियों को मंत्रमुग्ध किया।
सभा के महामंत्री विनय आर्य ने बालिकाओं के चरित्र निर्माण और राष्ट्र रक्षा में आर्य समाज की भूमिका पर विशेष बल दिया।

कुरुक्षेत्र,प्रमोद कौशिक/संजीव कुमारी 14 जून : सार्वदेशिक आर्य वीर दल द्वारा गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित आर्यवीर एवम् वीरांगना दल के राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर का आज अत्यंत भव्य और गौरवमयी माहौल में समापन हुआ। इस पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता व ‘दंगल गर्ल’ अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट, देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने जेबीएम (JBM) ग्रुप के चेयरमैन श्री एस.के. आर्य और दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के यशस्वी महामंत्री श्री विनय आर्य ने संयुक्त रूप से शिरकत कर देश के कोने-कोने से आई बालिकाओं का उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति से भव्य यज्ञ-हवन और मंत्रोच्चार के साथ हुई। इसके बाद शिविर की वीरांगनाओं ने नियुद्ध (जुडो-कराटे), लाठी संचालन, तलवारबाजी, तीरंदाजी और कड़े शारीरिक अभ्यासों का ऐसा साहसी प्रदर्शन किया कि पूरा परिसर ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों से गुंजायमान हो उठा।
“आर्य वीरांगनाएँ ही देश की सुरक्षा और संस्कृति की ढाल हैं” — विनय आर्य (महामंत्री, दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा)
समारोह को संबोधित करते हुए दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री श्री विनय आर्य ने आर्य वीरांगना दल के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी के विचारों पर चलते हुए आर्य समाज ने हमेशा नारी शक्ति को सर्वोपरि माना है। आज के इस दौर में जब बेटियों की सुरक्षा एक बड़ी चुनौती है, तब आर्य वीरांगना दल का यह प्रशिक्षण उन्हें निडर और आत्मनिर्भर बना रहा है। यहाँ सिखाया जाने वाला शौर्य केवल आत्मरक्षा के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र की रक्षा और वैदिक संस्कृति के संरक्षण के लिए है। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा बेटियों के इस सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह संकल्पित है। हमारी वीरांगनाएँ जब समाज में निकलेंगी, तो वे कुरीतियों के खिलाफ और राष्ट्रभक्ति के पक्ष में एक नई क्रांति का सूत्रपात करेंगी।”
श्री विनय आर्य ने मुख्य अतिथि गीता फोगाट और जेबीएम ग्रुप के चेयरमैन एस.के. आर्य का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि खेल, उद्योग और समाज सेवा का यह समागम देश की बेटियों को एक नई दिशा देगा।
“उच्च शिक्षा और तकनीक को अपनाएं बेटियाँ” — एस.के. आर्य (चेयरमैन, जेबीएम ग्रुप)
इससे पूर्व, जेबीएम (JBM) ग्रुप के चेयरमैन श्री एस.के. आर्य ने बालिकाओं के कौशल की सराहना करते हुए कहा कि संस्कारयुक्त और आत्मनिर्भर बेटियाँ ही विकसित भारत की असली नींव हैं। उन्होंने कहा कि शारीरिक रूप से मजबूत होने के साथ-साथ यदि हमारी बेटियाँ उच्च शिक्षा और तकनीक को अपनाएं, तो वे वैश्विक स्तर पर देश का मान बढ़ा सकती हैं। जेबीएम ग्रुप हमेशा से बालिकाओं की शिक्षा और कौशल विकास के लिए तत्पर रहा है।
“संकल्प से ही बेटियाँ बनेंगी सबला” — गीता फोगाट।
अंतरराष्ट्रीय पहलवान गीता फोगाट ने वीरांगनाओं के अदम्य साहस को देखकर कहा कि आज इन बेटियों का यह रूप देखकर मेरा सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। उन्होंने अपने जीवन के संघर्षों को साझा करते हुए कहा कि जब एक बेटी कुछ करने की ठान लेती है, तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक नहीं सकती। उन्होंने बालिकाओं को शारीरिक शक्ति के साथ-साथ मानसिक दृढ़ता बनाए रखने का मंत्र दिया।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में मुख्य अतिथियों— गीता फोगाट, श्री एस.के. आर्य और श्री विनय आर्य द्वारा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को मेडल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा की ओर से अतिथियों को शॉल और ‘वेद’ की प्रति भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर सार्वदेशिक आर्यवीर दल न्यास के अध्यक्ष स्वामी देवव्रत सरस्वती जी, सार्वदेशिक आर्यवीर दल के प्रधान संचालक आचार्य नन्दकिशोर शास्त्री, प्रधान व्यायाम शिक्षक प्रवीण आर्य, वीरांगना दल की प्रधान संचालिका श्रीमती व्रतिका आर्या, गुरुकुल के प्रधान राजकुमार गर्ग, प्राचार्य सूबे प्रताप, व्यवस्थापक रामनिवास आर्य, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य सहित आर्यवीर एवं वीरांगना दल के शिक्षक और शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
समारोह के अंत में गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रधान श्री राजकुमार गर्ग ने सभी अतिथियों, प्रशिक्षकों और देश के कोने-कोने से आए शिविरार्थियों का आभार व्यक्त किया। शांति पाठ और राष्ट्रगान के साथ इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय शिविर का विधिवत समापन हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुरुक्षेत्र में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व,स्नान दान का मिलता अनंत गुणा फल : पण्डित अमित मौदगिल

Sun Jun 14 , 2026
हरियाणा संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक।सह संपादक – डॉ. संजीव कुमारी दूरभाष – 9416191877 कुरुक्षेत्र, 14 जून : उत्तर भारत के प्रख्यात ज्योतिषाचार्य पण्डित अमित मौदगिल ने सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सनातन धर्म में सोमवती अमावस्या का बहुत अधिक धार्मिक महत्व […]

You May Like

Breaking News

advertisement

bokep indo terbaru bokep indonesia terbaru Bokep jilbab bokep Colmek bokep viral bokep jav jav sub indo Bokep Jepang Tanpa sensor JAV uncensored