जिंदगी में ऐसा कोई कार्य नहीं, जिसमें बाधाएं नहीं आती-कुलपति

मसुविवि में 5वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया,
घर-घर शिक्षा घर-घर दीक्षा का उद्देश्य सामूहिक प्रयास से ही सफल होगा,
प्रो. उमा श्रीवास्तव

आजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में स्थित न्यू फैसिलिटी सेंटर में पांचवा स्थापना दिवस समारोह कुलपति प्रो0 संजीव कुमार की अध्यक्षता में भव्य तरीके से मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर भदोही की कुलपति एवं प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. उमा श्रीवास्तव रही।
विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यक्रम शुरू होने से मुख्य अतिथि एवं कुलपति प्रो. संजीव कुमार एवं अधिकारीगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा फोटो गैलरी एवं पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने के उपरांत अतिथिगण मंचासीन हुए। कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वल्लन के उपरांत हुआ। विश्वविद्यालय की बेटियों ने अपने संगीत के माध्यम से मां सरस्वती का आह्वान किया साथ ही साथ विश्वविद्यालय का लोकप्रिय कुलगीत प्रस्तुत कर माहौल को संगीतमय बना दिया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव द्वारा स्वागत वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए मुख्य अतिथि प्रो. उमा श्रीवास्तव जी का स्वागत किया तथा विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों से संस्था की प्रगति में पूर्ण सहयोग की अपेक्षा की।
मुख्य अतिथि के रूप में काशी नरेश विश्वविद्यालय भदोही से पधारी प्रो. उमा श्रीवास्तव ने कहा कि विश्वविद्यालय किसी भी जनपद व क्षेत्र की प्रगति का सबसे बड़ा पैमाना होता है। इसी के माध्यम से सरकार का वह नारा भी फलीभूत होता है जिसमें कहा गया है घर-घर शिक्षा घर-घर दीक्षा। नई शिक्षा नीति के बाबत उन्होंने कहा कि इसमें जो कौशल विकास योजना को स्थान दिया गया है उससे बेरोजगारी पर काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने छात्रों की तरफ मुखातिक होते हुए कहा की बड़ा लक्ष्य हो तो तपस्या भी बड़ी होनी चाहिए। कुलपति प्रो. संजीव कुमार जी के प्रति उन्होंने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे पांचवें स्थापना दिवस समारोह में आमंत्रित करने के लिए आपके साथ-साथ विश्वविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों के प्रति हृदय से आभार । उन्होंने विश्वविद्यालय की प्रगति हेतु महाविद्यालय के सभी सदस्यों को आगे आने को कहा। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि इतने कम समय में विश्वविद्यालय न सिर्फ शिक्षा के क्षेत्र में अपितु नवाचार, खेलकूद व अन्य गतिविधियों में इतना तेजी से अग्रसर होगा यह अविश्वसनीय सरीखा लगता है।
अपने अध्यक्षीय संबोधन में कुलपति प्रो. संजीव कुमार ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय परिवार के मुखिया की तरफ से सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही परिसर में मा. मुख्यमंत्री जी का कार्यक्रम था, गंदगी का अंबार लग गया था ।परंतु विश्वविद्यालय के कर्मचारी व अन्य सदस्यों के सहयोग से परिसर पूरी तरह स्वच्छ हो गया। इसके लिए हम उन कर्मचारियों को विशेष बधाई देते हैं जिन्होंने इस कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया ।विश्वविद्यालय यथाशीघ्र हरा भरा हो यह प्रयास सतत किया जा रहा है, उम्मीद भी है कि तीन-चार वर्ष के अंदर विश्वविद्यालय पूरी तरह हरा भरा हो जाएगा। हम रहे या ना रहे परिसर व परिसर में उपस्थित सभी सदस्यों की मुस्कान बनी रहनी चाहिए। छात्रों की तरफ मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि यह आप कदापि न सोचें की जो पेड़ पौधे हम लगा रहे हैं उसका फल फूल कोई अन्य खाएगा तो क्या फायदा? आप यह सोचकर वृक्ष लगावे कि जब आप परिसर में पुनः आए तो आपको गर्व महसूस हो कि यह पेड़ मैंने लगाया है जो आज की नई पीढ़ी को फल भी दे रहा है और छाया भी, इसमें असीम सुख की प्राप्ति होगी । महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय व काशी नरेश विश्वविद्यालय भदोही में एक शैक्षिक समझौता भी आज मूर्त रूप लिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय अल्प अवधि में ही नित्य नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है इसके लिए मुखिया होने के नाते थोड़ा बहुत मेरा योगदान तो है ही हकीकत यह है कि आप प्राध्यापकों, छात्र-छात्राओं एवं स्वीपर स्तर तक के कर्मचारियों का विशेष योगदान है। क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कुलपति ने कहा कि जनपद वासियों का विश्वविद्यालय की प्रगति में असीम सहयोग मिल रहा है इसके लिए हम विश्वविद्यालय परिवार की तरफ से सभी क्षेत्रवासियों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं और यह अपेक्षा करते हैं कि यदि संभव हो तो इसी तरह अपना प्यार और दुलार विश्वविद्यालय को देते रहे, जिससे विश्वविद्यालय नित नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित हो सके। अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि के आगमन को प्रणाम करते हुए उनके व्यस्त कार्यक्रम में से समय देने के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में जिन अन्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही उसमें प्रमुख थे प्राचार्य संघ के अध्यक्ष प्रो0 विजय राय ,मंत्री प्रो0 संत कुमार, प्रो0 अभिमन्यु ,प्रो0 सुचिता श्रीवास्तव, प्रो0 निर्मला सिंह, प्रो0 ऋषिकेश सिंह, प्रो0 प्रशांत राय ,डीन प्रो0 देवेंद्र सिंह ,प्रो0 अजीत राय आदि प्राध्यापकगण एवं गैर शिक्षक कर्मचारियों के साथ-साथ भारी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन निधि सिंह ने किया।
अंत में विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक आनंद कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया, राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम के समाप्त हुआ।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मसुविवि में 5वाँ स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

Tue Jun 16 , 2026
घर-घर शिक्षा घर-घर दीक्षा का उद्देश्य सामूहिक प्रयास से ही सफल होगा,प्रो. उमा श्रीवास्तवआजमगढ़। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय आजमगढ़ परिसर में स्थित न्यू फैसिलिटी सेंटर में पांचवा स्थापना दिवस समारोह कुलपति प्रो0 संजीव कुमार की अध्यक्षता में भव्य तरीके से मनाया गया। समारोह की मुख्य अतिथि काशी नरेश विश्वविद्यालय ज्ञानपुर भदोही […]

You May Like

advertisement