रक्तदान एकजुटता, करूणा और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश : डा. एन.एस. लांबा

आदेश में किया गया नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित।

कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जून : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज के प्रिंसीपल डा. एन. एस. लांबा ने की। अपने मुख्य संबोधन में डा. एन.एस. लांबा ने वैज्ञानिक ज्ञान को व्यवहारिक कार्यों में बदलने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने नियमित एवं स्वैच्छिक रक्तदान की स्थायी संस्कृति को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम वन ड्रॉप ऑफ ह्यूमैनिटी गिव ब्लड सेव लाइव्स है, जो रक्तदान के केंद्र में मानवता को स्थापित करती है। यह संदेश देती है कि हर रक्तदान एकजुटता, करुणा और सामूहिक जिम्मेदारी का सशक्त प्रतीक है। एक बूंद रक्त अनगिनत लोगों के जीवन को बचाने वाली जीवनरेखा बन सकती है। नियमित रक्तदाताओं को सम्मानित किये जाने की कढ़ी के तहत तकनीकी स्टाफ सदस्य गुरप्रीत सिंह को 20 बार रक्तदान करने के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इसके अलावा डा. अमन गौर, डा. नसीब चंद, जसदीप सिंह, डा. संजीव, डा. गौरव जगलान, मेजर डा. ए.पी. सिंह, डा. वीरपाल कौर, डा. समृद्धि कौर, मनप्रीत कौर ग्रेवाल, धृति तथा दिव्यांशु एलावादी को भी सम्मानित किया गया।पैथोलॉजी विभाग की प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डा. कंचन भारद्वाज ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक कार्ल लैंडस्टीनर की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्होंने एबीओ रक्त समूह प्रणाली की खोज की थी। अंत में सभी ने नियमित रक्तदान करने का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर डा. एस.पी. खन्ना, डा. अक्षिता रतन, डा. सिमरन गिलहोत्रा, डा. मयंक नागरू, डा. अनुराधा मोहन एवं डा. मुस्कान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
नियमित रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते प्रिंसीपल डा.एन.एस. लांबा।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

रक्तदान एकजुटता, करूणा और मानवता के प्रति जिम्मेदारी का सशक्त संदेश : डा. एन.एस. लांबा

Tue Jun 16 , 2026
आदेश में किया गया नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जून : विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आदेश मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल मोहड़ी में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज […]

You May Like

Breaking News

advertisement