योग स्वस्थ जीवन का आधार : श्री राजेश नागर

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में जिला प्रशासन, आयुष विभाग और एसवीएसयू के संयुक्त तत्वावधान में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण आयोजित।

पलवल, प्रमोद कौशिक 16 जून : श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय में मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन पलवल, आयुष विभाग हरियाणा एवं एसवीएसयू के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने सैकड़ों लोगों और विद्यार्थियों के साथ योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ जीवन रखने का आधार है। उन्होंने कहा कि, ‘करोगे योग, रहोगे निरोग’। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने उनका इस कार्यक्रम में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया।
राज्य मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से दुनिया के 192 देश में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। उन्होंने स्मरण करते हुए कहा कि 21 जून 2015 को जब इस ऐतिहासिक दिन को मनाना शुरू किया, उस वक्त वह अमेरिका में उपस्थित थे और वहां सैकड़ों लोगों को योग करते देख गर्व का अनुभव हुआ। श्री राजेश नागर ने कहा कि भारत का पहला राजकीय कौशल विश्वविद्यालय, श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय योग एवं कौशल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है। मैं युवाओं से आह्वान करता हूं कि वह योग को जीवन में अपनाएं और कौशल से अपना करियर बनाएं। श्री राजेश नागर ने कहा कि हमारा लाइफस्टाइल तेजी से बदल रहा है। हमारा आहार और दिनचर्या भी बदल रहे हैं। इसलिए ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियां हो रही हैं। मानसिक तनाव और अवसाद की समस्याएं घेरती जा रही हैं। हमें इनसे बचने के लिए योग को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वह खुद पिछले 10 सालों से नित्य योग करते हैं। योग को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार ज्ञापित किया
श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि एसवीएसयू का ध्येय वाक्य है, ‘योग: कर्मशु कौशलम’ अर्थात कुशलता पूर्वक किया गया कर्म ही योग है। यह विश्वविद्यालय योग तथा कौशल के क्षेत्र में पूरे देश में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। कुलगुरु प्रोफेसर दिनेश कुमार ने कहा कि योग हमारी भारतीय ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण आयाम है। प्रत्येक व्यक्ति को इसे अपने जीवन में धारण करना चाहिए। योग से हम आरोग्य प्राप्त कर सकते हैं।
कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने इस मौके पर कहा कि योग का अर्थ है जोड़ना और श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय कौशल और शिक्षा को आपस में जोड़कर एक उत्कृष्टता अर्जित कर रहा है। साथ ही उन्होंने योग के महत्व पर कहा कि इससे हमारे जीवन में न केवल संतुलन पैदा होता है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य और मानसिक समृद्धि का भी आधार है। कुलसचिव सुमन वशिष्ठ ने अतिथियों का स्वागत किया। योग शिक्षक डॉ. सोहनलाल ने 45 मिनट का योग प्रोटोकॉल करवाया, जिसमें राज्य मंत्री श्री राजेश नागर के अतिरिक्त जिला प्रशासन, आयुष विभाग और एसवीएसयू के शिक्षकों, अधिकारियों विद्यार्थियों ने योग अभ्यास किया। इस कार्यक्रम में श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय के योग एवं स्पिरिचुअल साइंस के विद्यार्थियों ने योग के हैरतअंगेज करने वाले योगासन दिखाए और इन विद्यार्थियों द्वारा योग सीख रहे ग्रामीण बच्चों ने भी अपने योगासनों से सभी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। डॉ. राजकुमार तेवतिया के नेतृत्व में संगीत विभाग के विद्यार्थियों ने संगीतमयी प्रस्तुतियां देकर खूब वाहवाही बटोरी। मुख्य अतिथि श्री राजेश नागर ने न्यूज लैटर ‘कौशल संवाद’ का विमोचन किया और विभिन्न योग प्रतियोगिताओं के अव्वल रहे स्टाफ एवं विद्यार्थियों को सम्मानित किया। आयुष विभाग के अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने सभी का आभार ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में पलवल के अतिरिक्त जिला उपायुक्त उत्सव आनंद, भाजपा के जिलाध्यक्ष विपिन बैंसला, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री प्रीति, एसडीएम भूपेंद्र सिंह, योग आयोग के सदस्य जयपाल शास्त्री, जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. हमीदुल्लाह, योग प्रशिक्षक प्रेम चंद, एसवीएसयू की पूर्व कुलसचिव प्रोफेसर ज्योति राणा सहित काफी संख्या में शिक्षक, अधिकारी, विद्यार्थी और आयुष विभाग के सदस्य उपस्थित थे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण शिविर 17 जून को

Tue Jun 16 , 2026
सांसद नवीन जिन्दल ने एलिम्को के सहयोग से दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए उठाया कदम।शिविर में पंजीकृत दिव्यांगजनों को जल्द ही एक कार्यक्रम में दिए जाएंगे सहायक उपकरण। कुरुक्षेत्र, प्रमोद कौशिक 16 जून : सांसद नवीन जिन्दल के प्रयासों से नवीन जिन्दल फाउंडेशन और एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से […]

You May Like

Breaking News

advertisement