आचार्य पीठ में 51 वां अष्ट-दिवसीय श्रीमद्भागवत जयंती व श्रीराधा जन्म महोत्सव 31 अगस्त से

सेंट्रल डेस्क संपादक – वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक दूरभाष – 9416191877

वृन्दावन : सेवाकुंज- इमलीतला क्षेत्र स्थित श्रीआचार्य पीठ में श्रीमद्भागवत सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में अष्टदिवसीय श्रीमद्भागवत जयंती एवं श्रीराधा जन्म महोत्सव आचार्य पीठाधीश्वर भागवत भूषण स्वामी यदुनंदनाचार्य महाराज के पावन सानिध्य में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मध्य 31 अगस्त से 07 सितंबर 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा व धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि बैकुंठवासी स्वामी ब्रजरमाणाचार्य महाराज की पावन स्मृति में एवं आचार्य पीठाधीपति रामानुज सम्प्रदायाचार्य, बैकुंठवासी स्वामी किशोरीरमाणाचार्य महाराज की सद्प्रेरणा से आयोजित होने वाले इस अष्टदिवसीय महोत्सव का शुभारंभ 31 अगस्त को प्रातः 7 बजे गणपति पूजन, कलश स्थापना व प्रियाजी का महाभिषेक विषेशार्चन के साथ होगा।तत्पश्चात 31 अगस्त से 07 सितंबर तक नित्यप्रति प्रातः 7 से 12 बजे तक वेदज्ञ विद्वानों के द्वारा श्रीमद्भागवत मूल पारायण पाठ किया जायेगा।तत्पश्चात अपराह्न 4 बजे से सायं 7 बजे तक आचार्य पीठ के युवराज वेदान्त आचार्य महाराज अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा देश-विदेश से आए समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक प्रवचन श्रवण कराएंगे। इसके अलावा इस आयोजन में सत्यनारायण भगवान की तुलसी अर्चना, विष्णु सहस्त्रनाम पाठ एवं श्रीमद्भगवतगीता पाठ आदि के अनुष्ठान भी संपन्न होंगे।
डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि 07 सितम्बर को अपराह्न 3 बजे से बधाई गायन एवं वृहद संत-विद्वत सम्मेलन आयोजित किया गया है। श्रीरामानुज सम्प्रदाचार्य जगद्गुरु स्वामी अनिरुद्धाचार्य महाराज की अध्यक्षता में आयोजित वृहद सन्त सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में जगद्गुरु कार्ष्णि स्वामी गुरु शरणानंद महाराज के अलावा देश के कई प्रख्यात संत, विद्वान और धर्माचार्य आदि भाग लेंगे।

VV NEWS

राष्ट्रीय कार्यालय रमाकान्त पाण्डेय(गोपालपुरी) संरक्षक/संस्थापक ग्राम व पोस्ट- गोपालपुर (टावर) थाना व तहसील- मेहनगर जिला-आजमगढ़, उत्तर प्रदेश पिंन कोड़-276204 मोबाईल-9838825561,7054825561 हेंड कार्यालय/प्रशासनिक कार्यालय जितेंद्र पटेल (प्रमुख संपादक/प्रशासनिक संपादक) ग्राम व पोस्ट- 495668 थाना व तहसील-जांजगीर जिला-जांजगीर (छत्तीसगढ) पिंन कोड़-495668 मोबाईल-6265564514

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नेशनल लोक अदालत 13 सितम्बर को होगी आयोजित

Tue Aug 19 , 2025
वैद्य पण्डित प्रमोद कौशिक कुरुक्षेत्र, 18 अगस्त : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से जिला न्यायालय में 13 सितम्बर 2025 को सभी स्तरों पर तीसरी नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इस नेशनल लोक अदालत […]

You May Like

advertisement